5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

DUSU ELECTION: वोटों की गिनती फिर से शुरू, अध्यक्ष पद पर ABVP आगे

दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव में मतगणना के दौरान ईवीएम में आई कथित खराबी के कारण मतगणना कल तक के लिए सस्पेंड कर दी गई।
2 min read
Google source verification

image

Mohit sharma

Sep 13, 2018

news

डीयू छात्र संघ चुनाव से जागा ईवीएम से छेड़छाड़ का जिन्न, केजरीवाल के निशाने पर भाजपा

नई दिल्ली। दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव के लिए मतगणना फिर से शुरू हो गया है। जहां एक और अध्यक्ष, उपाध्यक्ष पद पर ABVP आगे चल रही है तो वहीं सचिव पद पर NSUI बढ़त बनाए हुए है। बता दें कि इससे पहले मतगणना के दौरान ईवीएम में आई कथित खराबी के कारण मतगणना कल तक के लिए सस्पेंड कर दी गई थी।

डीयू छात्र संघ चुनाव: ईवीएम में खराबी के बाद कल तक को रद्द हुई काउंटिंग, एनएसयूआई ने लगाया आरोप

आपको बता दें कि कांग्रेस छात्र संगठन एनएसयूआई ने मतगणना के दौरान ईवीएम से छेड़छाड़ का गंभीर आरोप लगाया है। इसके साथ डीयू छात्र संघ ने एक बार फिर ईवीएम विवाद को जन्म दे दिया है। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने एनएसयूआई के आरोप को गंभीर बताया है। अरविंद केजरीवाल ने जहां एक बार फिर से ईवीएम पर सवाल खड़े किए हैं वहीं दूसरी और सोशल मीडिया पर भी लोगों ने अपने विचार रखे हैं। केजरीवाल के ट्वीट पर कमेंट करते हुए कई यूजर्स ने ईवीएम हटाने की बात कही तो किसी ने ईवीएम के सपोर्ट में अपनी बात कही। एक यूजर्स ने लिखा कि ' जब भी भाजपा हारती है तो ईवीएम का सहारा लेती है, ईवीएम हटाओ देश बचाओ।’ तो वहीं एक दूसरे यूजर्स ने केजरीवाल को तंज कसते हुए कहा कि 'जब EVM पे भरोसा नहीं है, तो कार, मोबाइल, ट्रेन, और प्लेन पर भरोसा कैसे करते हो! केजरीवाल जी, कार की जगह बैलगाड़ी से चला करो,और मोबाइल की जगह चिठ्ठी लिखा करो!’

2019 चुनाव का आईना साबित हो सकता है दिल्ली यूनिवर्सिटी का छात्र संघ चुनाव? ऐसे बना बिगड़ा गणित

केजरीवाल ने एक ट्वीट को रिट्वीट किया है। ट्वीट में मतगणना के दौरान ईवीएम में छेड़छाड का आरोप लगाया गया है। 'सेक्रेटरी पोस्ट पर कुल 8 उम्मीदवार हैं, 9वां बटन NOTA का है. लेकिन एक EVM में 10 नम्बर बटन को 40 वोट मिले हुए हैं! इन 40 वोटों पर मामला फंसा हुआ है. प्रशासन NSUI-ABVP से कह रहा है 'आपस में देख लो' !! आपको बता दें कि सीएम अरंविद केजरीवाल ने पहले भी ईवीएम में छेड़छाड़ का आरोप लगाया था, जिसके बाद यह मामला काफी गरमा गया था। यहां तक कि खुद चुनाव आयोग को आगे आकर स्पष्टीकरण देना पड़ा था। चुनाव आयोग ने ईवीएम ने सभी राजनीतिक पार्टियों को बुलाकर ईवीएम की टेस्टिंग भी कराई थी।

रफाल को वायुसेना का समर्थन, तेजस जेट अकेला मुकाबला करने के लिए नाकाफी

दरअसल, दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव में मतगणना के दौरान 6 ईवीएम ने काम करना बंद कर दिया था। वहीं, मतगणना रोकने के पीछे छात्रों में विवाद की खबर भी छाई रही। बताया गया कि 6 राउंड की गिनती पूरी होने के छात्रों के दो गुट आपस में भिड़ गए। जिसके बाद मतगणना कल तक के लिए सस्पेंड कर दी गई। इस दौरान छात्रों ने जमकर तोड़ फोड़ की। वहीं, प्रशासन ने विवाद बढ़ता देख मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया। वहीं, एनएसयूआई ने ईवीएम में छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। एनएसयूआई का आरोप है कि मतगणना के दौरान ईवीएम से छेड़छाड़ की जा रही थी।