
बारिश के बाद दिल्ली में प्रदूषण का लेवल गिरा, लोगों ने ली साफ हवा में सांस
नई दिल्ली। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल हो रही हैं। अभी पासपोर्ट आॅफिस वाला मामला ठंडा नहीं पड़ा था कि एक फिर सुषमा की सोशल नेटवर्किंग साइट पर खूब खिंचाई हो रही है। एक शख्स ने ट्वीट कर उनके पति कौशल स्वराज से कहा है कि वह अपनी पत्नी सुषमा स्वराज की अच्छे से खबर ले और उनको मुस्लिमों को रिझाने के लिए कोई भी प्रयास करने के लिए मना करे। इस शख्स ने लिखा है कि मुस्लिमों को चाहे जितना लुभाने का प्रयास किया जाए, लेकिन वो भाजपा को वोट नहीं देंगें
बता दें कि पिछले दिनों केंद्रीय मंत्री सुषमा स्वराज के खिलाफ सोशल मीडिया पर कैंपेन शुरू किया गया था। इस कैंपने के माध्यम से उन्हें ट्रोल कर उनकी रैंकिंग को प्रभावित किया जा रहा था। दरअसल, यह मामला उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित पासपोर्ट सेवा केंद्र से जुड़ा है। दरअसल, लखनऊ में एक महिला ने पोसपोर्ट अधिकारी पर आरोप लगाया था कि उसने धर्म के नाम पर उसको अपमानित किया था।
यह घटना सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गई थी। वहीं आरोपी पासपोर्ट अधिकारी विकास मिश्रा का बयान आने के बाद सुषमा स्वराज को खूब ट्रोल किया गया था। इससे भी चौंकाने वाली बात यह है कि सुषमा ने खुद अपने खिलाफ किए जा रहे कई ट्वीट्स को लाइक कर एक ट्वीट भी किया। सुषमा ने चुटकी लेते हुए कहा था कि वह 17 से 23 जून 2018 तक देश से बारह थी इसके लिए उनके नहीं पता कि उनके गैरमौजूदगी में क्या हुआ। इस बीच उन्होंने यह भी लिखा कि कुछ ट्वीट्स से उन्होंने अपने आपको सम्मानित महसूस किया है।
Updated on:
30 Jun 2018 02:07 pm
Published on:
30 Jun 2018 01:22 pm
बड़ी खबरें
View Allराजनीति
ट्रेंडिंग
