4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

PM मोदी को ‘सबसे बड़ा झूठा’ कहने पर फंसे सिद्धू, चुनाव आयोग ने गुरुवार शाम तक मांगा जवाब

PM मोदी को सबसे बड़ा झूठा कहने पर सिद्धू को चुनाव आयोग का नोटिस अहमदाबद की रैली में सिद्धू ने पीएम मोदी को कहा था- 'झूठा नंबर 1'
2 min read
Google source verification
navjot singh sidhu

PM मोदी को 'सबसे बड़ा झूठा' कहने पर फंसे सिद्धू, चुनाव आयोग ने गुरुवार शाम तक मांगा जवाब

नई दिल्ली।लोकसभा चुनाव (Loksabha Election) को लेकर सियासी पारा चरम पर है। प्रचार-प्रसार के दौरान नेता एक दूसरे पर जमकर हमला बोल रहे हैं और कई गंभीर आरोप भी लगा रहे हैं। हालांकि, इसका खामियाजा नेताओं को भुगतना भी पड़ रहा है। कई नेताओं के प्रचार पर चुनाव आयोग (Election Commission) ने कई घंटों के लिए प्रतिबंध भी लगाया और जवाब भी मांगा। वहीं, अब कांग्रेस (Congress) नेता नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) पर चुनाव आयोग का डंडा चला है। मोदी को लेकर सिद्धू के द्वारा दिए गए बयान पर आयोग ने गुरुवार शाम छह बजे तक उनसे जवाब मांगा है।

सिद्धू को नोटिस

चुनाव आयोग ने बुधवार शाम को नवजोत सिंह सिद्धू को नोटिस जारी किया है। आयोग ने पीएम मोदी को सबसे बड़ा झूठा कहने वाले बयान पर सिद्धू से जवाब मांगा है। गौरतलब है कि गुजरात के अहमदाबाद में कांग्रेस नेता सिद्धू ने चुनावी सभा के दौरान पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए उन्हें सबसे बड़ा झूठा बताया था। सिद्धू कहा था कि गुजरात की भूमि महात्मा गांधी का जन्मस्थान है। इसी भूमि ने 'सबसे बड़ा झूठा' प्रधानमंत्री भी दिया है। उन्होंने पीएम को ‘झूठा नंबर 1’ और ‘फेकू नंबर 1’ बताया था। कांग्रेस नेता ने कहा था कि मैं हैरत में हूं कि गुजरात की भूमि ने हमें महात्मा गांधी दिया और इसी ने एक ऐसा प्रधानमंत्री दिया है जो सबसे बड़ा झूठा है। सिद्धू ने यहां तक कहा था कि मोदीजी आप सिर्फ एक प्रतिशत गरीब लोगों के प्रधानमंत्री हैं। आप गरीब नागरिकों के प्रधानमंत्री नहीं हैं। आप इन स्थानीय लोगों से अपनी जमीन खाली करने और कहीं और जाने को कह रहे हैं। इस क्षेत्र में करीब 80 फीसदी स्थानीय लोग अन्य राज्यों में मजदूर के तौर पर काम करते हैं। अब देखना यह है कि चुनाव आयोग को सिद्धू क्या जवाब देते हैं।