
नई दिल्ली। हरियाणा और महाराष्ट्र विधानसभा के चुनाव प्रचार का शोर शनिवार की शाम छह बजे थम गया। प्रचार के लिए बाहर से आए नेता भी इस राज्य से रवाना होने लगे हैं। भाजपा और कांग्रेस ने दोनों राज्यों में दिल्ली सहित अन्य प्रदेशों के तमाम नेताओं को प्रचार अभियान में लगाया था। अब 21 अक्टूबर को मतदान के दौरान प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में कैद होगी, वहीं 24 अक्टूबर को ईवीएम खुलने के साथ उनके भाग्य का फैसला होगा। हरियाणा में 90 और महाराष्ट्र में कुल 288 विधानसभा सीटों के लिए चुनाव होने जा रहा है।
हरियाणा और महाराष्ट्र में प्रचार के आखिरी दिन शनिवार को भाजपा ने पूरी ताकत झोंक दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरियाणाबाद के ऐलनाबाद और रेवाड़ी में दो अतिरिक्त रैलियां कर बची कोर-कसर पूरी करने की कोशिश की। वहीं गृहमंत्री अमित शाह महाराष्ट्र में रैलियां कर माहौल बनाने में जुटे रहे। भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने आखिरी दिन मुंबई में रहने वाले हिमाचल प्रदेश के लोगों को खासतौर से संबोधित किया।
महाराष्ट्र में कुल वोटर और प्रत्याशी :
हरियाणा में कुल वोटर और प्रत्याशी :
Updated on:
20 Oct 2019 12:18 pm
Published on:
20 Oct 2019 11:17 am
बड़ी खबरें
View Allराजनीति
ट्रेंडिंग
