4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

फारूक अब्दुल्ला का बड़ा सवाल- क्या राम सिर्फ हिन्दुओं के भगवान हैं?

लंबे अरसे से फारूक अब्‍दुल्ला भगवान राम को लेकर बयान देते आ रहे हैं। हर मौके पर यह दोहराना नहीं भूलते कि राम मेरे भी भगवान हैं।
less than 1 minute read
Google source verification
farookh

फारूक अब्दुल्ला का बड़ा सवाल- क्या राम सिर्फ हिन्दुओं के भगवान हैं?

नई दिल्ली। आगामी लोकसभा चुनाव में मोदी सरकार को हराने के लिए फारूक अब्‍दुल्‍ला काफी सक्रिय हैं। लेकिन वो जैसा चाहते हैं वैसा हो नहीं रहा है। सभी दल एक मंच पर नहीं आ पा रहे हैं। बुधवार को सीएम केजरीवाल की विपक्षी दलों की रैली थी उसमें वो भी आए थे। वहीं उन्‍होंने बड़ा सवाल उठा दिया। उन्‍होंने देश के 100 करोड़ से ज्‍यादा हिंदुओं से पूछा कि क्‍या भगवार श्री राम सिर्फ आपके भगवान हैं? इसके बाद उन्‍होंने कहा कि ऐसा नहीं हो सकता। भगवान राम पूरी दुनिया के भगवान हैं। इसलिए हमें अपनी लड़ाई भूलने की जरूरत है।

देश हर भारतीय के लिए है
फारूक अब्‍दुल्‍ला ने कहा कि आज हम धार्मिक आधार पर हिंदुओं और मुसलमानों में बंटे हुए हैं। मुस्लिम समुदाय के लोगों को बताया जा रहा है कि क्या नहीं करना है या कहां नहीं जाना है और पूछा कि क्या यह देश उनके आकाओं का देश है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि इस देश में सभी धर्म के लोगों को जीने का समान अधिकार है। हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई -हम सभी भाई हैं। और भारत हर भारतीय के लिए है।

मोदी-शाह को बताया खतरा
उन्‍होंने दक्षिणपंथियों पर हमला बोलते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह को आगामी लोकसभा चुनाव में शिकस्त दी जानी चाहिए क्योंकि वे लोकतंत्र और संवैधानिक मूल्यों के लिए ‘खतरा' हैं। उन्‍होंने कहा कि जब तक हमारे अपने दिल साफ नहीं होते हम उन्हें आसानी से नहीं हटा सकते। अगर मुल्क को बचाना चाहते है तो हमें पहले कुर्बानी देनी की जरूरत है। लेकिन यह काम देश के लिए करो न कि कुर्सी के लिए।