5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान, कहा- अब तक फाइनल नहीं हुआ विपक्ष के नेता का नाम

फारूक अब्दुल्ला ने विपक्ष के नेता को लेकर दिया बड़ा बयान।
1 minute read
Google source verification
Farooq Abdullah

फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान, कहा- अब तक फाइनल नहीं हुआ विपक्ष के नेता का नाम

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला ने शनिवार को बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अभी तक महागठबंधन के नेता का नाम फाइनल नहीं हुआ है। किसी भी नेता ने किसी का नाम नहीं लिया।चंद्रबाबू नायडू से मिलने के बाद अब्दुल्ला ने कहा कि राहुल गांधी ने भी कभी खुद नहीं कहा कि वे विपक्ष के नेता हैं। उन्होंने कहा अभी तक जो भी चर्चा हुई है, उसमें केवल देश को कैसे बचाया जाए इस पर बात हुई है। मीडिया से बात करते हुए पूर्व सीएम ने कहा कि केवल नेता की ही बात नहीं है।

केजरीवाल ने की नायडू और शरद यादव से मुलाकात

वहीं, इससे अलग दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू और तोकतांत्रिक जनता दल के नेता शरद यादव से मुलाकात की है। आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए यह मुलाकात काफी अहम मानी जा रही है। मुलाकात के लिए केजरीवाल शनिवार सुबह चंद्रबाबू नायडू से मिलने आंध्र भवन गए थे जहां दोनों ने करीब आधे घंटे तक बातचीत की। तीनों नेताओं ने विधानसभा चुनावों और अगले साल होने वाले लोकसभा चुनावों में सांप्रदायिक ताकतों को परास्त करने की रणनीतियों पर भी चर्चा की।

केजरीवाल ने ट्वीट करते हुए कहा कि तीनों नेताओं की मुलाकात काफी अच्छी रही और इस दौरान हमने कई राष्ट्रीय मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि कुछ देर के लिए शरद यादव भी हमारे साथ रहे। केजरीवाल ने कहा कि वर्तमान की बीजेपी सरकार देश और संविधान के लिए खतरा है। इसलिए देशभर के लोगों को एक साथ मिलकर संविधान की रक्षा करनी होगी। कयास लगाया जा रहा है कि भाजपा को टक्कर देने के लिए धीरे-धीरे दूसरे दल के नेता साथ हो रहे हैं। हालांकि, अभी तक किसी भी पार्टी ने इस बात को लेकर पुष्टि नहीं की है।