7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रजनीकांत का पहला पॉलिटिकल भाषण, कहा- मैं MGR रामचंद्र जैसी सरकार दूंगा

रजनीकांत ने अपना पहला पॉलिटिकल भाषण MGR एजुकेशनल और रिसर्च इंस्टीट्यूट में दिया।

2 min read
Google source verification
Rajnikanth First political speech

Rajnikanth First speech

चेन्नई: साउथ के सुपरस्टार और अब राजनीति में कदम रख चुके रजनीकांत ने सोमवार को अपना पहला पॉलिटिकल भाषण दिया। रजनीकांत ने अपनी ये स्पीच चेन्नई के डॉक्टर MGR एजुकेशनल और रिसर्च इंस्टीट्यूट में दी। वो यहां पर एमजी रामचंद्रन की एक मूर्ति का अनावरण करने के लिए पहुंचे थे। अपनी स्पीच से पहले रजनीकांत ने तमिलनाडु के लोकप्रिय नेता और भूतपूर्व मुख्‍यमंत्री एमजीआर रामचंद्र की प्रतिमा का अनावरण किया।

राजनीति की डगर है बेहद मुश्किल- रजनीकांत
इसके बाद उन्होंने अपने भाषण की शुरुआत की। इस इंस्टिट्यूट में उन्होंने स्टूडेंट्स को संबोधित किया। रजनीकांत ने अपने पॉलिटिकल करियर की शुरुआत को लेकर कहा कि मैं जानता हूं कि राजनीति में आना कतई आसान नहीं होता, राजनीति की डगर बेहद मुश्‍किल है, उन्‍होंने कहा कि राजनीति एक ऐसा रास्‍ता है जहां सांप, कांटें और परेशानियां हैं। रजनीकांत ने कहा कि मुझे कभी उम्‍मीद नहीं थी कि राजनीतिक पार्टियां मेरा स्‍वागत करें लेकिन पता नहीं क्‍यों वो मुझे और दूसरों को हतोत्साहित करती हैं।

मैं तमिलनाडु के बदल सकता हूं- रजनीकांत
रजनीकांत ने अपने भाषण में तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता का जिक्र करते हुए कहा कि इस राज्य की राजनीति में ही जयललिता नहीं रहीं, करुणनिधी भी बीमार रहते हैं तो ऐसे में राज्‍य को एक लीडर चाहिए। इसके आगे उन्होंने कहा, "राजनीति का सफर मुश्किलों और संघर्षों से भरा है। लेकिन, मैं आपको वैसी सरकार और प्रशासन दे सकता हूं, जैसा कि एमजीआर के वक्त था।" चेन्नई सुपरस्टार ने कहा, "भगवान मेरे साथ हैं। मुझे यकीन है कि मैं तमिलनाडु में बदलाव ला सकता हूं।"

विरोधियों पर भी साधा निशाना
अपने भाषण में रजनीकांत ने सत्ताधारी नेताओं पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा 'राज्य सरकार और नेता पूछते हैं कि क्यों अभिनेता अपना मेकअप उतारकर राजनीति को अपना पेशा बना रहे हैं ? मैं 67 वर्षीय हूं, आपने (सरकार) काम नहीं किया इसलिए मैं राजनीति में आया हूं।'