
Former BJP MLA Arun Bhimavad
mp election 2023 मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही दोनों प्रमुख पार्टियों के प्रमुखों के बीच टकराव का दौर शुरू हो गया है। इसके साथ ही नेताओं के बोल भी बद से बदतर होने लगे हैं। शाजापुर के पूर्व भाजपा विधायक अरुण भीमावद भी इसी तरह भाषा बोल रहे है। मोदी शासन के नौ साल पूरे होने के अवसर के उपलक्ष में आयोजित कार्यक्रम, शाजापुर के पोलायकलां में, वह भाजपा कार्यकर्ताओ को सम्बोधित कर रहे थे। बीजेपी के पूर्व विधायक ने ज्योतिरादित्य सिंधिया के लिए आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया है साथ ही वरिष्ठ कांग्रेसी नेता दिग्विजय सिंह पर भी आरोप लगाए है। बीजेपी के पूर्व विधायक अरुण भीमावद ने दिग्विजय सिंह पर सरकार गिराने का आरोप लगाया है। इसके अलावा उन्होंने कालापीपल के कांग्रेसी कुणाल चौधरी का भी मजाक उड़ाते हुए उन्हें सावधान किया। इस सभा में कहा जाता है, चाहे कितनी भी दूर भाग कर लो, तुम्हारी दाल नहीं गलेगी।
इसके जवाब में कुणाल चौधरी ने ज्योतिरादित्य सिंधिया से पूछा, 'क्या पूर्व बीजेपी विधायक आपको नपुंसक नेता कह रहे हैं?' आप क्या कहना चाहते हैं और आपके समर्थक क्या कहना चाहते हैं। ज्योतिरादित्य सिंधिया को यह बताना चाहिए कि उन्होंने ऐसा क्यों कहा, यह भी बताना चाहिए कि क्या यह सम्मान के लिए था या अपमान के लिए।
भाजपा के पूर्व विधायक अरुण भीमावद ने क्या कहा ?
हमारे कार्यकर्ताओं में भी जोश आया, इस सरकार को गिराना चाहिए। कोई ज्योतिरादित्य सिंधिया जो नामर्द जो कांग्रेस का नेता था, उस समय उनको भगवान सद्बुद्धि दे वो कांग्रेस को छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में आ जाएं, इससे हमारी भावनाएं भी बढ़ी। ईश्वर ने हमारी बातों को सुना, जनता की आवाज को सुना, कार्यकर्ताओं की आवाज को सुना, तो दिग्विजय सिंह का भी मन कहीं ना कहीं जो वहां प्रताड़ित था, उन्होंने भी फैसला लिया और भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कुणाल चौधरी को चेतावनी देता हूं, तू कितना ही घूम ले इस विधानसभा में अब तेरी दाल गलने वाली नहीं है।
Published on:
26 Jun 2023 01:44 pm
बड़ी खबरें
View Allराजनीति
ट्रेंडिंग
