6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गिरिराज सिंह बोले- सीएम योगी आदित्‍यनाथ को समझना प्रियंका के बस की बात नहीं

भगवा को आतंकवाद कहने वाले क्या जानें इसका मर्म भगवा समाज को दिशा व नेतृत्व देने का काम सदियों से कर रहा है योगी आदित्यनाथ एक संन्यासी हैं, न कि भगवाधारी संत
less than 1 minute read
Google source verification
giriraj-singh

नई दिल्‍ली। भारतीय जनता पार्टी ( BJP ) के नेता और मोदी कैबिनेट में मंत्री गिरिराज सिंह ( union minister giriraj singh ) ने यूपी के सीएम योगी आदित्‍यनाथ ( CM Yogi Adityanath ) के पक्ष में बड़ा बयान दिया है। उन्‍होंने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ( Congress General Secratory Priyanka Gandhi ) के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी ने भगवा को आतंकवाद बताकर उसका अपमान किया। सही भी यही है कि कांग्रेस के नेता भगवा के महत्व को नहीं समझ सकते।

सनातन परंपरा के रक्षक हैं योगी आदित्‍यनाथ

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भगवा भारतीय संस्कृति ( indian culture ) की पहचान है। सनातन को मानने वाले लोगों के साथ हमारे ऋषि-मुनि व संतों ने भगवा को आत्मसात किया है। भगवा समाज को दिशा व नेतृत्व देने का काम सदियों से कर रहा है। उसी परंपरा के मानने वाले संत योगी आदित्यनाथ ( Cm Yogi Aditynath ) आज यूपी का नेतृत्व कर रहे हैं। वहां वे विकास, सनातन परंपरा की रक्षा के साथ समाजिक समरसता कायम कर रहे हैं।

सीट शेयरिंग पर प्रशांत किशोर को बोलने का कोई हक नहीं

उन्‍होंने जेडीयू के राष्‍ट्रीय उपाध्‍यक्ष प्रशांत किशोर ( Jdu Prashant Kishore ) का नाम लिए बिना कहा कि बिहार में एनडीए गठबंधन अटूट है। विधानसभा चुनाव में एनडीए में जेडीयू या बीजेपी के बीच सीट शेयरिंग पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ( Cm Nitish Kumar) या सांसद आरसीपी सिंह के बयान को छोड़कर किसी के बयान का नोटिस लेने की जरूरत नहीं है। वैसे सबको बोलने का अधिकार है। यही तो लोकतंत्र है।