6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गोवा सरकार ने पहली बार माना- अग्नाशय के कैंसर से जूझ रहे हैं सीएम मनोहर पर्रिकर

'पर्रिकर गोवा के मुख्यमंत्री हैं और सच्चाई है कि उनकी तबीयत ठीक नहीं है। उन्हें पैंक्रियाटिक कैंसर हुआ है। इस तथ्य को छुपाया नहीं जा रहा।'
less than 1 minute read
Google source verification
cv

गोवा सरकार ने पहली बार माना- अग्नाशय के कैंसर से जूझ रहे हैं सीएम मनोहर पर्रिकर

पणजी। गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर की बीमारी को पहली उनकी सरकार ने माना की उन्हें अग्नाशय का कैंसर है। उत्तरी गोवा में इमरजेंसी केयर सेंटर के उद्घाटन समारोह के दौरान राज्य के स्वास्थ्य मंत्री विश्वजीत राणे ने शनिवार को खुलासा करते हुए कहा, 'पर्रिकर गोवा के मुख्यमंत्री हैं और सच्चाई है कि उनकी तबीयत ठीक नहीं है। उन्हें पैंक्रियाटिक कैंसर हुआ है। इस तथ्य को छुपाया नहीं जा रहा।'

'उनकी अनुपस्थिति से कोई बाधा नहीं'

उन्होंने कहा, 'पर्रिकर की स्थिति के बारे में सभी को पता है। फिलहाल उन्हें अपने परिवार के साथ शांति से रहने देना चाहिए। जनता की सेवा करने के बाद अगर वह अपने परिवार के साथ समय बिताना चाहते हैं तो इसमें पूछना नहीं चाहिए। मनोहर पर्रिकर की अनुपस्थिति से प्रशासनिक सेवा में कोई बाधा नहीं आई है। मैंने कल उनसे बात की थी, उन्हें छोड़ दो।'

विकल्प की तलाश पर पहले से मंथन जारी

उल्लेखनीय है कि भारतीय जनता पार्टी ने बीमार चल रहे गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर का विकल्प तलाशने की अपनी आधिकारिक तलाश शुरू कर चुकी है। पार्टी नेताओं के साथ-साथ सहयोगी साझेदारों भी इसके स्पष्ट संकेत दे चुके हैं। भाजपा के एक नेता ने नाम न छापने की शर्त पर बताया था, 'अमित शाह ने दिल्ली में हमारे सहयोगी के नेताओं से बात की है। उन्होंने निकट भविष्य के लिए संभावित नेतृत्व विकल्प पर चर्चा की। अंतिम फैसला राज्य नेतृत्व और पार्टी हाईकमान के साथ चर्चा के बाद लिया जाएगा।'