
अहमदाबाद: पाटीदार आरक्षण आंदोलन समिति के संयोजक हार्दिक पटेल ने गुजरात विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद कहा कि, भाजपा को मिली जीत पर कहा कि ईवीएम और पैसों के जोर पर जीत मिली है। इस चुनाव के बाद भी ईवीएम का मुद्दा और उनका आंदोलन जारी रहेगा।
ATM हैक हो सकते हैं तो EVM में क्यों नहीं
हार्दिक ने कहा कि वह तीन दिनों से ईवीएम में छेड़छाड़ किए जाने की आशंका जता रहे थे। जब एटीएम हैक हो सकते हैं तो ईवीएम में क्यों नहीं है। इस बार में सोचने की जरूरत है।
पैसे के जोर से जीती BJP
गुजरात की जनता ने अच्छा ही निर्णय लिया था। लेकिन पैसों के जोर से जीत मिली है। सूरत की वराछा, कामरेज सीट, एक लाख से अधिक पाटीदार वोट हैं, वहां पर हार जीत का मायना इस बात पर है कि इतनी बड़ी संख्या में लोग उमडऩे के बावजूद भी भाजपा कैसे जीती। कई सारी ईवीएम बिना सील के खुलीं। राजकोट पश्चिम, विसनगर, वराछा, माणसा, कामरेज में थी। विपक्ष को एकजुट होकर ईवीएम के विरुद्ध अभियान छेडऩे की जरूरत है।
पाटीदार बहुल इलाकों में भाजपा को नुकसान
चुनाव परिणाम बताते हैं कि सूरत, अहमदाबाद पूर्व, राजकोट, महेसाणा के शहरी इलाकों को छोड़ दें तो पाटीदार बहुल इलाकों में भाजपा को नुकसान हुआ है। ज्यादातर में जीत का अंदर दो सौ से एक हजार वोट का ही है। इसके अलावा जहां पुन:मतदान हुआ है वहां पर भी भाजपा को जीत मिली है।
शहरी इलाकों में जगरुकता की जरुरी
हार्दिक ने कहा कि किसानों को उनकी फसल के उचित दाम, युवाओं को रोजगार दिलाने व आरक्षण दिलाने की लड़ाई उसी खुमारी, अभियान के साथ जारी रहेगी। अभी तक उन्होंने ग्रामीण इलाकों में ज्यादा सभाएं की हैं, अब शहरों में ज्यादा करेंगे। क्योंकि ग्रामीण इलाके के लोग जागरुक हुए हैं, शहरों में अभी भी जरूरत है।
Published on:
18 Dec 2017, 4:15 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.