7 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गुजरात में कांग्रेस को बड़ा झटका, पार्टी के 4 शीर्ष नेता हारे

कांग्रेस के चार शीर्ष नेताओं- शक्ति सिंह गोहिल, अर्जुन मोढवाडिया, सिद्धार्थ पटेल और तुषार चौधरी-की हार हुई।

less than 1 minute read
Google source verification

image

ashutosh tiwari

Dec 18, 2017

BJP,congress latest news,Gujarat electionsBJP,congress latest news,Gujarat elections

अहमदाबाद। एक तरफ जहां कांग्रेस ने पिछले चुनाव से बेहतर प्रदर्शन किया है, वहीं कांग्रेस के चार शीर्ष नेताओं- शक्ति सिंह गोहिल, अर्जुन मोढवाडिया, सिद्धार्थ पटेल और तुषार चौधरी-की हार हुई।

गोहिल को भावनगर पश्चिम सीट बदलने का कोई लाभ नहीं मिला। वे इस बार कच्छ की मांडवी सीट से चुनाव लड़ रहे थे, लेकिन उन्हें भाजपा के वीरेन्द्रसिंह जाडेजा ने हराया। प्रतिपक्ष के नेता रह चुके शक्ति सिंह गोहिल वर्ष 2012 का चुनाव हार गए थे, लेकिन वर्ष 2014 में अबडासा सीट पर हुए उपचुनाव में जीत गए थे।

उधर, सौराष्ट्र की पोरबंदर सीट से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और गुजरात प्रदेश कांग्रेस समिति (जीपीसीसी) के पूर्व अध्यक्ष रहे मोढवाडिया लगातार दूसरी बार चुनाव हार गए। उन्हें कैबिनेट मंत्री बाबू बोखीरिया ने 1855 वोटों से हराया। पिछली बार बोखीरिया ने प्रतिपक्ष के नेता रह चुके मोढवाडिया को 17146 वोटों से पराजित किया था।

पूर्व मुख्यमंत्री चिमनभाई पटेल के पुत्र सिद्धार्थ पटेल वडोदरा जिले की डभोई विधानसभा सीट से एक बार फिर हार गए। उन्हें भाजपा के शैलेष मेहता ने 2839 वोटों से हराया। पटेल को 75, 106 वोट मिले वहीं मेहता को 77945 वोट मिले।
उधर, कांग्रेस का आदिवासी चेहरा और पूर्व मुख्यमंत्री अमर सिंह चौधरी के पुत्र तुषार चौधरी दक्षिण गुजरात की महुवा (सुरक्षित) सीट से हार गए। उन्हें भाजपा के मोहन डोडिया ने 11687 सीटों से हार गए थे।