
अगली बार जब आतंकवादियों पर बम गिराए तो महागठबंधन के नेताओं को नीचे खड़ा कर दें: विज
नई दिल्ली। एयर स्ट्राइक को लेकर विपक्ष और एनडीए के कई नेताओं ने केंद्र सरकार से मारे गए आतंकियों की संख्या पूछी है। इसपर बीजेपी की ओर से भी कई काउंटर अटैक किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में अपने विवादित बयानों की वजह से सुर्खियों में रहने वाले हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने भी पलटवार किया है।
विज ने क्या लिखा...
विज ने ट्विटर पर लिखा कि अगली बार भारत जब पाकिस्तान में छिपे आतंकवादियों पर बम गिराए तो महागठबंधन के नेताओं को नीचे खड़ा कर देना चाहिए, ताकि वे लाशें खुद गिन सकें।
कंचे का खेल का नहीं एयर स्ट्राइक
वहीं दूसरी ओर केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री जनरल वीके ने भी विपक्ष को सबूत मांगने पर कुछ ऐसा ही जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि जो लोग एयर स्ट्राइक में मारे गए आतंकियों की संख्या पूछ रहे हैं, उन्हें मौके पर भेज दिया जाना चाहिए ताकि वे वहां बैठकर गिनती करेंगे। उन्होंने आगे कहा कि आतंकी ठिकानों पर हमला 'कंचे' का खेल नहीं है, जहां हर कोई दावा करता है कि उसने दूसरे के कंचे को मारा है। वायुसेना की यह कार्रवाई एक गम्भीर मुद्दा है।
शिवसेना ने भी पूछा- कितने मारे
बता दें कि एनडीए की सहयोगी शिवसेना ने भी केंद्र से जैश-ए-मोहम्मद कैंप में मारे गए आतंकियों के बारे में सवाल किया है। शिवसेना ने कहा कि आतंकी कैंप पर हुए हवाई हमले में मारे गए आतंकियों के बारे में जानने का अधिकार है। इस तरह की सूचना देने से सुरक्षा बलों का मनोबल कम नहीं होगा। शिवसेना ने तंज कसते हुए अपने मुखपत्र ‘सामना’ के संपादकीय में लिखा कि हवाई हमले पर चर्चा आगामी लोकसभा चुनावों तक चलती रहेगी।
Published on:
05 Mar 2019 06:26 pm
बड़ी खबरें
View Allराजनीति
ट्रेंडिंग
