2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राहुल से मुलाकात के बाद बोले कुमारस्वामी- कर्नाटक को देंगे स्थिर सरकार

कुमारस्वामी ने कहा कि गठबंधन भागीदारों को अभी कैबिनेट के गठन पर फैसला करना है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Chandra Prakash Chourasia

•

Updated: 21 May 2018, 10:00 PM IST

HD Kumaraswamy

राहुल से मुलाकात के बाद बोले कुमारस्वामी- कर्नाटक को देंगे स्थिर सरकार

नई दिल्ली। जेडीएस नेता एच.डी. कुमारस्वामी ने सोमवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और संप्रग अध्यक्ष सोनिया गांधी से राजधानी दिल्ली में मुलाकात की है। इसके बाद मीडिया से बात करते हुए उन्होने कहा कि उन्हें विश्वास है कि कर्नाटक में कांग्रेस के साथ गठबंधन सरकार स्थिर होगी।

स्थिर सरकार देने में समर्थ:कुमारस्वामी
भावी मुख्यमंत्री ने कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि हम (कांग्रेस व जेडी-एस) राज्य में एक स्थिर सरकार देने में समर्थ होंगे। अभी आगे की प्रक्रिया के बारे में चर्चा नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि गठबंधन भागीदारों को अभी कैबिनेट के गठन पर फैसला करना है। कुमारस्वामी बुधवार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

'दो उप मुख्यमंत्रियों का मामला सुलझ जाएगा'
अपने कैबिनेट में दो उप मुख्यमंत्रियों की नियुक्ति की खबरों के सवाल पर कुमारस्वामी ने कहा कि कांग्रेस ने अबतक उन्हें मुख्यमंत्री का प्रस्ताव दिया है और कैबिनेट के गठन पर अंतिम बातचीत जल्द की जाएगी। उन्होंने कहा कि वे हमें नई सरकार बनाने के लिए समर्थन देने जा रहे हैं। सिर्फ उन्होंने यही प्रस्ताव मुझे दिया है। दूसरे मुद्दों पर अभी चर्चा नहीं हुई है। देखते हैं कि वे (कांग्रेस) क्या सुझाव मुझे देते हैं। उनके सुझाव के अनुसार हम निर्णय लेंगे।

यह भी पढ़ें: हमारे विधायक तोड़ने के लिए बीजेपी ने रखे थे 4000 करोड़, अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार

शपथ ग्रहण में शामिल होंगे राहुल-सोनिया
इस मुलाकाकत के दौरान कुमारस्वामी ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और संप्रग अध्यक्ष सोनिया गांधी को समारोह में शामिल होने का न्योता दिया । मुलाकात के बाद कुमारस्वामी ने कहा कि सोनिया और राहुल ने हमारे अग्राह को स्वीकार लिया है। दोनों लोग समारोह में शामिल होंगे।

मायावती से भी की मुलाकात
इससे पहले कुमारस्वामी ने दिन में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) सुप्रीमो मायावती से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि (मायावती) प्रति अपना सम्मान प्रकट करने के लिए आया, क्योंकि हम चुनाव पूर्व गठबंधन सहयोगी हैं।

किसी भी पार्टी को बहुमत नहीं
गौरतलब है कि कर्नाटक चुनाव में किसी भी पार्टी को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला था। 222 सीटों पर चुनाव हुए थे से में बहुमत का आंकड़ा 112 सीटों का था। यहां बीजेपी 104 सीटों के साथ पहले, कांग्रेस 78 सीटों के साथ दूसरे और जेडीएस 37 सीटों के साथ तीसरे स्थान पर थी। लेकिन तीनों ही पार्टियां बहुमत से दूर थीं। ऐसे में कांग्रेस ने जेडीएस के साथ मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश कर दिया था। लेकिन बड़ी पार्टी होने के नाते बीजेपी ने बहुमत का दावा किया था। लेकिन बीजेपी बहुमत साबित करने में सफल नहीं रही और बीजेपी की तरफ से मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने वाले बीएस येदियुरप्पा ने महज ढाई दिनों में ही इस्तीफा दे दिया।