27 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

PM मोदी से मिले हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, 31 मई को शिमला आने का दिया न्योता

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने आज राजधानी दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। जयराम ठाकुर ने पीएम को 31 मई को हिमाचल प्रदेश में भाजपा सरकार के आठ साल पूरे होने के अवसर पर होने वाले कार्यक्रम में शामिल होने का न्योता दिया।  

2 min read
Google source verification
pm_modi_and_hp_cm_jairam_thakur.png

31 मई को हिमाचल प्रदेश में भाजपा सरकार का आठ साल पूरा हो रहा है। इस मौके पर 31 मई को हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में एक बड़ा कार्यक्रम होगा। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भी शामिल होने की चर्चा है। आज हिमाचल के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इसके अलावा दोनों नेताओं के बीच राज्य की अन्य मुद्दों पर भी चर्चा हुई।

पीएम से मुलाकात के दौरान हिमाचल प्रदेश के सीएम ने खालिस्तान के मुद्दे पर भी चर्चा की। बताते चले कि बीते दिनों हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में स्थित शीतकालीन विधानसभा के मेन गेट और बाहरी दीवारों पर खालिस्तानी झंडा बंधा हुआ मिला था। जिसके बाद राज्य में खालिस्तानी मूवमेंट को लेकर सरकार ने सख्त कदम उठाते हुए सिख फॉर जस्टिस नामक संस्था के मुखिया गुरपतवंत सिंह पन्नू पर केस दर्ज किया था।

खालिस्तानी झंडे के मामले में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा है कि इस घटना के मद्देनजर राज्य पुलिस को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। पंजाब से इस घटना के एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी ने हिमाचल प्रदेश विधानसभा परिसर धर्मशाला में दीवार पर खालिस्तानी झंडा लगाने के आरोपों को स्वीकार किया है। सीएम ने बताया कि हिमाचल प्रदेश की पुलिस पंजाब पुलिस के साथ मिलकर विधानसभा पर खालिस्तानी झंडा लगाने वाले आरोपियों को गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई कर रही है।

यह भी पढ़ेंः
हिमाचल प्रदेश विधानसभा भवन के मेन गेट और दीवारों पर बंधे मिले खालिस्तानी झंडे, जांच में जुटी पुलिस

सीएम ने बताया कि खालिस्तानी झंडा लगाने वाले दूसरे आरोपी विनीत सिंह को भी शीघ्र ही ढूंढकर गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस ने न्यायालय से तलाशी एवं गिरफ्तारी वारंट कर लिया है। उल्लेखनीय हो कि 8 मई की सुबह हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला स्थित विधानसभा परिसर से कुछ तस्वीरें सामने आई थीं, जिसमें बिल्डिंग के मेन गेट पर जहां खालिस्तानी झंडे बंधे मिले थे। प्रारंभिक जांच के बाद मामले में एसआईटी की जांच बिठाने की घोषणा की गई थी।

यह भी पढ़ेंः

हिमाचल प्रदेश विधानसभा पर खालिस्तानी झंडे के मामले में Sikhs For Justice के मुखिया गुरपतवंत सिंह पन्नू पर केस