सीएम ने बताया कि खालिस्तानी झंडा लगाने वाले दूसरे आरोपी विनीत सिंह को भी शीघ्र ही ढूंढकर गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस ने न्यायालय से तलाशी एवं गिरफ्तारी वारंट कर लिया है। उल्लेखनीय हो कि 8 मई की सुबह हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला स्थित विधानसभा परिसर से कुछ तस्वीरें सामने आई थीं, जिसमें बिल्डिंग के मेन गेट पर जहां खालिस्तानी झंडे बंधे मिले थे। प्रारंभिक जांच के बाद मामले में एसआईटी की जांच बिठाने की घोषणा की गई थी।