11 दिसंबर 2025,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Nitin Gadkari से पहले कितने केंद्रीय मंत्री हो चुके हैं COVID-19 Positive

गुरुवार को प्रहलाद सिंह पटेल और बुधवार को नितिन गडकरी ( Nitin Gadkari ) पाए गए कोरोना पॉजिटिव। सबसे पहले केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल गृह मंत्री अमित शाह को पाया गया था संक्रमित। इसके बाद धर्मेंद्र प्रधान, मेेघवाल, श्रीपद नाइक, गजेंद्र शेखावत का भी परीक्षण सकारात्मक।

3 min read
Google source verification
How many Union Ministers tests COVID-19 Postitve before Nitin Gadkari and Amit Shah

How many Union Ministers tests COVID-19 Postitve before Nitin Gadkari and Amit Shah

नई दिल्ली। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ( Nitin Gadkari ) के बाद अगले ही दिन केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल को गुरुवार को कोरोना वायरस पॉजिटिव पाया गया है। मध्य प्रदेश में दमोह लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के सांसद पटेल ने इस संबंध में एक ट्वीट कर उनके संपर्क में आने वाले व्यक्तियों से आवश्यक सावधानी बरतने का अनुरोध किया। इससे पहले बुधवार को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताया था कि उनका कोरोना वायरस टेस्टिंग का नतीजा पॉजिटिव आया है। संसद के मानसून सत्र की शुुरुआत के तीसरे और चौथे दिन ही केवल दो दिन में दो केंद्रीय मंत्रियों के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद से आइए जानते हैं अब तक कितने मंत्री संक्रमित हो चुके हैं।

राज्यसभा में डॉ. हर्षवर्धन का खुलासा, इतने महीनों के भीतर देश में आ जाएगी COVID-19 Vaccine

बता दें कि बुधवार को कोरोना संक्रमित अन्य केंद्रीय मंत्रियों की सूची में शामिल सड़क और परिवहन मंत्रालय और सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योग मंत्रालय के प्रभारी गडकरी ने कहा कि फिलहाल वह ठीक हैं और खुद को आइसोलेट कर रहे हैं। गडकरी ने ट्वीट में लिखा, "कल, मैं कमजोरी महसूस कर रहा था और अपने डॉक्टर से परामर्श किया। मेरे चेक-अप के दौरान मेरा COVID-19 टेस्ट पॉजिटिव किया गया। मैं वर्तमान में सभी के आशीर्वाद और शुभकामनाओं के साथ अच्छा हूं।"

इससे पहले गृह मंत्री अमित शाह को 2 अगस्त को कोरोना वायरस संक्रमित पाया गया था। वह कोरोना संक्रमित होने वाले केंद्रीय मंत्रिमंडल में पहले सदस्य थे। इसके बाद 55 वर्षीय भाजपा नेता को गुड़गांव के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां से करीब दो सप्ताह बाद ठीक होकर वह घर में आइसोलेट हो गए थे। हालांकि बाद में थकान और शरीर में दर्द की शिकायत के बाद उन्हें 18 अगस्त को एम्स में भर्ती कराया गया था। फिर संसद के मानसून सत्र से पहले उन्हें 13 सितंबर को फिर से एम्स में दो दिनों के लिए पूर्ण चिकित्सा जांच के लिए भर्ती कराया गया था।

ICMR ने दी भारत में तैयार होने वाली COVID-19 Vaccine की लेटेस्ट जानकारी, तीन वैक्सीन पहुंची इस फेज में

इससे पहले केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को 4 अगस्त को कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। वह महामारी से संक्रमित होने वाले केंद्रीय मंत्रिमंडल के दूसरे मंत्री थे। प्रधान को गुड़गांव के मेदांता अस्पताल में भी भर्ती कराया गया था। वहीं, इसके बाद दो अन्य केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद और बाबुल सुप्रियो भी आइसोलेट हो गए थे क्योंकि उन्होंने शाह से मुलाकात की थी। हालांकि उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई थी।

फिर संसदीय कार्य और भारी उद्योग राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल को 9 अगस्त को कोविड पॉजिटिव पाया गया। मेघवाल ने कहा कि पहले टेस्ट में वह निगेटिव आए थे, लेकिन दूसरी स्क्रीनिंग में पॉजिटिव पाए गए। उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया था। मेघवाल ने जुलाई में एक पापड़ ब्रांड का समर्थन किया था, जिसमें कहा गया था कि इसमें ऐसी सामग्री है जो किसी व्यक्ति की इम्यूनिटी को बढ़ावा देगी और कोरोना वायरस को हराने में मदद करेगी। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था।

देश में तेजी से बढ़ते जा रहे कोरोना वायरस मामलों के बीच स्वास्थ्य मंत्रालय ने सुनाई बड़ी राहत की खबर

इसके अलावा केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को 20 अगस्त को कोरोना वायरस पॉजिटिव पाया गया था। इससे एक दिन पहले उन्होंने दो महत्वपूर्ण बैठकें कीं। सतलज यमुना लिंक (एसवाईएल) पर पहली बैठक में पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह और हरियाणा के सीएम एमएल खट्टर उनके साथ मौजूद थे।

केंद्रीय आयुष मंत्री श्रीपद नाइक को 13 अगस्त को कोरोना संक्रमित पाया गया। उन्होंने घर पर खुद को आइसोलेट करने का विकल्प चुना था। 24 अगस्त को उनका दोबारा टेस्ट किया गया जिसमें उन्हें निगेटिव पाया गया था। रक्षा राज्य मंत्री नाइक ने इससे पहले दावा किया था कि योग चिकित्सकों को कोरोना वायरस से संक्रमित होने की संभावना कम है।

जबकि केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी को 8 अगस्त को कोरोना वायरस पॉजिटिव पाया गया था। जोधपुर के एक अस्पताल में उनका इलाज किया गया।