3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

येदुरप्पा को लेकर फिसली जुबान पर मजे लेने वालों को अमित शाह ने दिया करारा जवाब

अपनी गलती पर चुटकी लेने वालों को अमित शाह का जवाब- 'मैंने गलती की है कर्नाटक की जनता नहीं करेगी।' शाह ने येदुरप्पा को सबसे भ्रष्ट बता दिया था।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Pritesh Gupta

•

Updated: 30 Mar 2018, 4:23 PM IST

Amit Shah

नई दिल्ली। बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने अपनी फिसलती जुबान पर कांग्रेस की चुटकियों का गुरुवार को मैसूर में जवाब दिया। कर्नाटक विधानसभा चुनाव में अमित शाह गलती से बीएस येदुरप्पा को सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री कह दिया था। अमित शाह के बयान पर कांग्रेस भी जमकर चुटकियां ले रही है। कांग्रेस को जवाब देते हुए शाह ने कहा, 'मैंने भूलवश सिद्दारमैया की जगह येदुरप्पा सरकार को भ्रष्ट कह दिया और पूरी कांग्रेस पार्टी मजे लेनी लगी। मुझसे गलती हो गई, लेकिन कर्नाटक की जनता गलती नहीं करेगी।'

यह थी शाह की गलती
27 मार्च को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबंधित करते हुए अमित शाह ने गलती से अपने ही नेता येदुरप्पा की सरकार को सबसे भ्रष्ट बता दिया था। उन्होंने कहा था, 'अभी-अभी सुप्रीम कोर्ट के एक रिटायर्ड जज ने कहा कि भ्रष्टाचार के लिए अगर स्पर्धा कर ली जाए तो येदुरप्पा सरकार को भ्रष्टाचार में नंबर वन का अवॉर्ड देना पड़ेगा।' हालांकि इसके तुरंत बाद मंच पर बैठे एक सहयोगी के कहने पर उन्होंने गलती सुधारी और येदुरप्पा की जगह सिद्दारमैया का नाम लिया। आपको बता दें कि बीएस येदुरप्पा को बीजेपी ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिये मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार बनाया है। गौरतलब है कि कर्नाटक में मई 2008 से जुलाई 2011 तक बीजेपी सरकार में येदुरप्पा मुख्यमंत्री थे।

सरकार बनने पर पाताल से भी ढूंढ लाएंगे हत्यारों को
शाह ने अपने भाषण में कर्नाटक सरकार की कानून व्यवस्था को भी निशाने पर लिया। उन्होंने कहा, 'कांग्रेस सरकार में बीजेपी और संघ के कार्यकर्ताओं की सिलसिलेवार हत्या हुई है। मैं इसकी निंदा करता हूं। राजनीति में हिंसा का कोई स्थान नहीं होता है, लेकिन हमारे 23 कार्यकर्ताओं को मार दिया गया। मुख्यमंत्री सिद्दारमैया से कहना चाहता हूं कि उनकी सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। कर्नाटक भी जल्द कांग्रेस मुक्त होगा।' शाह ने कहा, 'कर्नाटक की जनता को भरोसा दिलाता हूं कि जैसे ही येदुरप्पा के नेतृत्व में बीजेपी की सरकार बनेगी, सभी हत्यारों को पकड़ेंगे। चाहे वो पाताल में ही क्यों न छिपे हों।'