
BJP celebrate Victory
नई दिल्ली: बीते 17 फरवरी को ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमित शाह , लालकृष्ण आडवाणी , राजनाथ सिंह और मुरली मनोहर जोशी समेत पार्टी के दिग्गज नेताओं के साथ नए पार्टी मुख्यालय का उद्घाटन किया था। उस वक्त किसी ने शायद ही सोचा होगा कि सिर्फ 15 दिनों के अंदर ही बीजेपी के तमाम बड़े नेता और कार्यकर्ता नए मुख्यालय में चुनावी जीत का जश्न मनाने के लिए इकट्ठा होंगे।
BJP के 'नए घर' में मना चुनावी जीत का जश्न
जी हां, शुक्रवार का दिन भारतीय जनता पार्टी के लिए काफी खास रहा। दीनदयाल उपाध्याय मार्ग स्थित बीजेपी के नए मुख्यालय पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह समेत कई बड़े नेता चुनावी जीत का जश्न मनाने के लिए इकट्ठा हुए। शुक्रवार को नॉर्थ ईस्ट के तीन राज्यों के चुनावी रिजल्ट आए और तीन में से 2 राज्यों में कमल खिला। त्रिपुरा की 59 सीटों में से बीजेपी गठबंधन को 43 सीटें हासिल हुईं, जबकि नागालैंड में मुकाबला बराबरी का रहा।
त्रिपुरा में लेफ्ट का 25 साल का शासन किया धव्स्त
त्रिपुरा की जीत अहम थी क्योंकी यहां बीजेपी ने लेफ्ट के 25 साल पुराने शासन को ध्वस्त कर सत्ता तक पहुंची है। इस बड़ी जीत को मनाने के लिए बीजेपी के नए मुख्यालय पर पार्टी के तमाम कार्यकर्ता पहुंचे थे तो वहीं पीएम मोदी और अमित शाह ने भी पार्टी मुख्यालय पहुंचकर कार्यकर्ताओं का हौंसला बढ़ाया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि आने वाले समय में हमारी कांग्रेस जैसी हालत न हो, इसलिए हमें कांग्रेस के कल्चर से बचना है। इस दौरान पीएम मोदी ने अपने भाषण को अजान की आवाज सुनकर कुछ समय के लिए रोक दिया था।
17 फरवरी को हुआ था बीजेपी के नए मुख्यालय का उद्घाटन
आपको बता दें कि इस नए पार्टी मुख्यालय का उद्घाटन 17 फरवरी को किया गया था। इस मौके पर पीएम मोदी, लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह समेत कई बड़े नेता मौजूद थे।
Updated on:
03 Mar 2018 09:03 pm
Published on:
03 Mar 2018 09:01 pm
बड़ी खबरें
View Allराजनीति
ट्रेंडिंग
