11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जम्मू-कश्मीर पंचायत चुनाव: तीसरे चरण के लिए वोटिंग समाप्त, 75.3 फीसदी हुआ मतदान

जम्मू-कश्मीर में शनिवार को कड़ी सुरक्षा के बीच पंचायत चुनाव के तीसरे चरण का मतदान शांतिपूर्वक समाप्त हो गया।
2 min read
Google source verification
जम्मू-कश्मीर पंचायत चुनाव: तीसरे चरण के लिए वोटिंग समाप्त, 75.3 फीसदी हुआ मतदान

जम्मू-कश्मीर पंचायत चुनाव: तीसरे चरण के लिए वोटिंग समाप्त, 75.3 फीसदी हुआ मतदान

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में विधानसभा भंग होने के बाद से सियासी उठापटक और बयानबाजी जारी है। इस बीच शनिवार को कड़ी सुरक्षा के बीच पंचायत चुनाव के तीसरे चरण का मतदान शांतिपूर्वक समाप्त हो गया। जम्मू खंड के रामबन, किश्तवाड़, डोडा, कठुआ, उधमपुर, राजौरी और पुंछ जिलों में मतदान हुआ। लद्दाख क्षेत्र के लेह व कारगिल जिले के अलावा घाटी के गांदरबल, बडगाम, कुपवाड़ा, बारामूला और बांदीपोरा में भी तीसरे चरण के तहत मतदान हुआ। जम्मू खंड में कुल मतदान प्रतिशत 83 फीसदी रहा जबकि रामबन और किश्तवाड़ जिले में 85.2 फीसदी मतदाताओं ने अपने मतों का प्रयोग किया। तो वहीं लद्दाख क्षेत्र में 75.6 फीसदी मतदान प्रतिशत रहा, तो वहीं कारगिल व लेह जिले में 64.1 फीसदी मतदाताओं ने अपने वोट डाले। बता दें कि घाटी में कुल मतदान प्रतिशत 55 फीसदी रहा। कुपवाड़ा में 59 फीसदी तो गांदरबल में सबसे कम 12 फीसदी लोगों ने वोट डाले। राज्य में शनिवार को कुल 75.3 फीसदी मतदान प्रतिशत दर्ज किया गया। मतदान कड़ी सुरक्षा के बीच शांतिपूर्ण रहा, हिंसा की कोई खबर नहीं मिली है।

जम्मू-कश्मीर में अगले सप्ताह हो सकता है विधानसभा चुनाव का ऐलान

कश्मीर में 918 जबकि जम्मू में 1,885 केंद्रों पर डाले गए वोट

आपको बता दें कि तीसरे चरण के लिए कुल 2,773 मतदान केंद्र बनाए गए थे। इनमें से कश्मीर में 918 जबकि जम्मू में 1,885 केंद्रों पर वोट डाले गए। मतदान की प्रक्रिया शनिवार सुबह आठ बजे शुरू हुई और दोपहर दो बजे समाप्त हुई। राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) शालीन काबरा के बताया कि 727 मतदान केंद्रों को अतिसंवेदनशील निर्धारित किया गया है, जिनमें से 493 कश्मीर और 234 जम्मू में हैं। उन्होंने कहा कि 358 सरपंच और 1,652 पंच सीटों के लिए 5,239 उम्मीदवार चुनावी मैदान में आमने-सामने हैं जबकि 96 सरपंचों और 1,437 पंचों को पहले ही निर्विरोध चुन लिया गया है। काबरा ने कहा, "मतदाताओं को उनके मतदान केंद्र के बारे में बताने के लिए फोटो वोटर पर्चियां बांट दी गई हैं।" काबरा ने कहा कि पंचायत चुनाव के पहले चरण में 74.1 फीसदी चुनाव हुआ था। जबकि दूसरे चरण में 71.1 फीसदी चुनाव हुआ था।