नई दिल्ली। झारखंड विधानसभा चुनाव ( Jharkhand Assembly Election 2019 ) अब अंतिम पड़ाव पर पहुंच गया है। पांचवें और आखिरी चरण में 20 दिसम्बर को 16 सीटों ( राजमहल, बोरियो, बरहेट, लिट्टीपाड़ा, पाकुड़, महेशपुर, शिकारीपाड़ा, नाला, जामताड़ा, दुमका, जामा, जरमुंडी, सारठ, पौड़ैयाहाट, महागामा, गोड्डा) पर मतदान होना है। ये सभी संथाल परगना की सीटें हैं।