4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

झारखंड चुनाव परिणाम: जेएमएम प्‍लस ने छुआ बहुमत का आंकड़ा, बीजेपी और पिछड़ी

जेएमएम 41 सीटों पर आगे बीजेपी 30 सीटों पर आगे चुनाव में बीजेपी को भारी नुकसान
2 min read
Google source verification
hemant_vs_raghubar.jpg

नई दिल्‍ली। झारखंड की 81 विधानसभा सीटों पर मतगणना का काम जारी है। शुरुआती रुझानों पिछड़ने के बाद जेएमएम प्‍लस ने बढ़त बना ली है। इसके बावजूद त्रिशंकु विधानसभा के आसार ज्‍यादा हैं। बता दें कि राज्य में सरकार बनाने के लिए किसी पार्टी या गठबंधन के लिए 41 सीटें जीतना जरूरी है। रुझानों में जेएमएम प्‍लस लीड लेने के बाद सरकार बनाने केे करीब पहुंच गई है।

विधानसभा चुनाव की कुल 81 सीटों पर 1216 उम्मीदवार मैदान में हैं। शुरुआती रुझानों में सत्‍ताधारी बीजेपी और जेएमएम गठबंधन में टक्‍कर के रुझान मिल रहे हैं। अब सभी सीटों पर रुझान मिल गए हैं। 81 में से 30 सीटों पर बीजेपी और जेएमएम प्‍लस 40 सीटों पर आगे है।



































क्रमांकपार्टीसीटें
1.जेएमएम प्‍लस42
2.बीजेपी28
3.आजसू03
4.जेवीएम03
5.अन्‍य05

बता दें कि झारखंड में अंतिम चरण का मतदान 21 दिसंबर को हुआ था। राज्य में पांच चरणों में मतदान कराए गए थे। पहले चरण का मतदान 30 नवंबर को हुआ था। इसके बाद दूसरे चरण का मतदान 7 दिसंबर को हुआ, जबकि तीसरे चरण का मतदान 12 दिसंबर को हुआ था। इसके अलावा चौथे चरण का मतदान 16 दिसंबर को हुआ और पांचवें चरण का मतदान 20 दिसंबर को संपन्न हुआ था।

देश भर में हो रहे नागरिकता संशोधन क़ानून विरोधी प्रदर्शनों के बीच आ रहे इस चुनाव परिणाम को बीजेपी के लिए लिटमस टेस्ट के तौर पर देखा जा रहा है। इस समय राज्य में बीजेपी की सरकार है। बीजेपी के रघुबर दास राज्य के पहले ऐसे मुख्यमंत्री हैं जिन्होंने पांच साल का कार्यकाल पूरा किया है। मौजूदा विधानसभा में बीजेपी के पास 44 सीटें हैं।

त्रिशंकु विधानसभा की संभावना

सोमवार को प्रारंभिक रुझानों से साफ है कि जेएमएम प्‍लस और बीजेपी में कांटे की टक्‍कर है। संकेतों के मुताबिक झारंखड में त्रिशंकु विधानसभा बनने की संभावना है। ज्‍यादातर एग्जिट पोल्स में जेएमएम-कांग्रेस-राजद गठबंधन को ज़्यादा सीटें मिलने की बात कही गई।

इस बार बीजेपी के खिलाफ झारखंड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल ने गठबंधन बनाया था। इस गठबंधन ने हेमंत सोरेन को अपना मुख्यमंत्री पद का दावेदार भी घोषित किया है।