6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

झारखंड में अंतिम चरण का मतदान जारी, 16 विधानसभा सीटों पर कड़ा मुकाबला

पांच सीटों पर तीन बजे तक ही होगी वोटिंग सालखन मुर्मू सहित कई दिग्गजों में कड़ा मुकाबला
less than 1 minute read
Google source verification
jharkhand_voting.jpg

झारखंड विधानसभा के पांचवें और अंतिम चरण का चुनाव जारी है। आज 16 सीटों पर वोटिंग हो रही है। कड़ाके की ठंड में भी ज्यादातर मतदान बूथों पर मतदाताओं की लंबी कतारें लगी हुई हैं। आज संथाल के चुनावी रण के साथ ही चुनावी सियासत की यात्रा पूरी हो जाएगी।

236 प्रत्याशी हैं मैदान में

अंतिम चरण में 236 प्रत्याशी मैदान में हैं। दुमका, बरहेट, शिकारीपाड़ा, पोड़ैयाहाट, सारठ सीटों पर प्रतिष्ठा की लड़ाई है। झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष व पूर्व सीएम हेमंत सोरेन, मंत्री लुईस मरांडी व रंधीर सिंह, प्रदीप कुमार यादव, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष आलमगीर आलम, जदयू के प्रदेश अध्यक्ष सालखन मुर्मू सहित दर्जनभर दिग्गजों में कड़ा मुकाबला है।

इन बूथों पर मतदान 3 बजे तक

इसमें राजमहल, पाकुड़, नाला, जामताड़ा, दुमका, जामा, जरमुंडी, सारठ, पोड़ैयाहाट, गोड्डा और महगामा में सुबह 7 से शाम 5 बजे तक वोट दिया जा सकता है। वहीं, बोरियो, बरहेट, लिट्टीपाड़ा, महेशपुर और शिकारीपाड़ा में सुबह 7 से अपराह्न 3 बजे तक ही वोटिंग की जा सकती है।