
Coronavirus की चपेट में Jharkhand CM Hemant Soren का घर, परिवार के इतने लोग संक्रमित
नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस ( Coronavirus in india )का संक्रमण तेजी के साथ फैलता जा रहा है। यही वजह है कि भारत में कोरोना वायरस ( Coronavirus Case in India ) केसों की संख्या 30 लाख के करीब पहुंच चुकी है। इस बीच झारखंड ( Coronavirus in Jharkhand ) से बड़ी खबर सामने आई है। यहां सत्ताधारी दल झारखंड मुक्ति मोर्चा ( JMM ) के अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद शिबू सोरेन कोरोना पॉजिटिव ( Shibu Soren Corona Positive ) पाए गए हैं। यही नहीं उनकी पत्नी रूपी सोरेन की कोरोना वायरस जांच रिपोर्ट ( Corona virus test report ) भी पॉजिटिव आई है। खुद उनके बेटे और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ( Jharkhand Chief Minister Hemant Soren ) ने ट्वीट कर यह जानकारी शेयर की। हेमंत सोरेन ( Hemant Soren ) ने अपने ट्वीट में लिखा, "कल रात आदरणीय बाबा दिशोम गुरुजी और मां की कोरोना संक्रमण रिपोर्ट पॉजिटिव आई। वे दोनों होम आइसोलेशन में हैं और स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। देश और झारखंडवासियों की दुआओं के साथ जल्द ही आदरणीय बाबा और मां हम सभी के बीच होंगे।"
आपको बता दें कि कुछ समय पहले झामुमो अध्यक्ष शिबू सोरेन के घरेलु स्टॉफ के कुछ लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। जिसके बाद शुक्रवार को शिबू सोरेन और उनकी पत्नी दोनों का कोरोना टेस्ट कराया गया। कोरोना जांच रिपोर्ट में दोनों ही संक्रमित पाए गए हैं। दरअसल, राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद से ही मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनका पूरा मंत्रिमंडल मंगलवार रात से ही होम क्वारंटाइन में है। इन सभी ने कैबिनेट बैठक में भाग लिया था।
गौरतलब है कि झारखंड में अब तक दो मंत्री और छह विधायक कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। यही नहीं, बल्कि जेल में कैद दो पूर्व मंत्री भी पॉजिटिव पाए गए हैं।
Updated on:
22 Aug 2020 11:56 pm
Published on:
22 Aug 2020 11:42 pm
बड़ी खबरें
View Allराजनीति
ट्रेंडिंग
