3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Mission Bengal: जेपी नड्डा की सुरक्षा में हुई चूक, कहीं मारने की तो नहीं थी साजिश, प्रदेश BJP ने गृहमंत्री को लिखा खत

Mission Bengal पर निकले BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा की सुरक्षा में चूक का मामला प्रदेश बीजेपी ने गृहमंत्रालय को लिखी चिट्ठी, जान को बताया खतरा गृहमंत्रालय ने ममता सरकार से मांगा जवाब
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Dheeraj Sharma

•

Updated: 10 Dec 2020, 1:24 PM IST

BJP President JP Nadda

बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल ( West Bengal ) में अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ( BJP )ने अभी से कमर कस ली है। पार्टी के दिग्गज नेता बंगाल दौरे के जरिए अपनी जमीन मजबूत कर रहे हैं। इसी कड़ी में बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ( JP Nadda ) भी दो दिवसीय दौरे पर बंगाल में मौजूद है। लेकिन इस बीच बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल बंगाल दौरे पर पहुंचे जेपी नड्डा की सुरक्षा में बड़ी चूक का मामला सामने आया है।

सूबे के डायमंड हार्बर में बीजेपी अध्यक्ष की रैली होने वाली है, लेकिन रैली से पहले ही बीजेपी ने आरोप लगाया है कि टीएमसी ने पार्टी कार्यकर्ताओं पर हमला किया है। बीजेपी महासचिव कैलाश विजयवर्गीय भी काफिले में मौजूद थे। उनकी भी गाड़ी के शीशे तोड़े गए। यही नहीं प्रदेश बीजेपी ईकाई ने गृहमंत्री अमित शाह को इससे संबंधित चिट्ठी भी लिखी है।

बाजार में आने से पहले कोरोना की वैक्सीन का अहम डाटा हुआ हैक, सामने आई ये बड़ी वजह

ममता के भतीजे के संसदीय क्षेत्र में बीजेपी की रैली

बीजेपी अध्यक्ष अपने दो दिवसीय दौरे के अंतिम दिन ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी के ससंदीय क्षेत्र में रैली करने जा रहे हैं। लेकिन इस रैली से पहले उनकी सुरक्षा में चूक ने प्रदेश की राजनीति में नई हलचल बढ़ा दी है।

प्रदर्शनकारियों ने डायमंड हर्बर में सड़क जाम करने की कोशिश की। इसी रास्ते से जेपी नड्डा के काफिले गुजर रहा था। जेपी नड्डा के काफिले पर पत्थर भी फेंके गए। बताया जा रहा है कि पश्चिम बंगाल में कृषि कानूनों को लेकर विरोध हो रहा है।

बीजेपी ने इस चूक को जेपी नड्डा की जान को खतरे से जोड़ा है। बीजेपी ने आशंका जताई है कि जेपी नड्डा की जान को खतरा था। यही वजह है कि इससे संबंध में प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष दिलीप घोष ने गृहमंत्री अमित शाह को खत लिखकर मामले से अवगत कराया।

गृहमंत्रालय ने ममता सरकार से मांगा जवाब
उधर..केंद्रीय गृह मंत्रालय ने बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा की सुरक्षा में चूक को लेकर पश्चिम बंगाल सरकार से जवाब मांगा है। इस संबंध में राज्य सरकार को पत्र लिखा गया है। राज्य के मुख्य सचिव को इस संबंध में जवाब दाखिल करना है।

टीएमसी ने किया आरोप का खंडन

बीजेपी की ओर से टीएमसी पर जेपी नड्डा पर हमले की साजिश और चूक की लिए जिम्मेदार होने का आरोप को लेकर टीएमसी की ओर से भी प्रतिक्रिया आई है। टीएमसी ने इन आरोपों का खंडन करते हुए सिरे से नकार दिया है।

नड्डा ने ममता सरकार पर हमला
आपको बता दें कि इससे पहले, बुधवार को दौरे के पहले दिन जेपी नड्डा ने ममता सरकार के खिलाफ जमकर हमला बोला था। रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि बीजेपी को यहां पर 200 से अधिक सीटों पर विजय मिलने वाली है।

परिवारवाद का लगाया आरोप
नड्डा ने टीएमसी पर भी परिवारवाद को बढ़ावा देने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि अन्य दलों के लिए परिवार ही पार्टी है, टीएमसी भी इससे अलग नहीं है। उन्होंने कहा बीजेपी के लिए पार्टी ही परिवार है।

कोरोना वायरस नहीं बल्कि ये टॉपिक इस वर्ष गूगल पर किया गया सबसे ज्यादा सर्च, जानें कौनसी पर्सनालिटी रही टॉप पर

बंगाल में अंतिम छलांग को तैयार
नड्डा ने कहा कि बंगाल की जनता बीजेपी के साथ है, मोदी जी के साथ है। बंगाल में अब अंतिम छलांग लगानी बाकी है और वो अब हम लोग आपके आशीर्वाद से 2021 में यह छलांग लगाएंगे।