25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोरोना से जंग के बीच कमल हसन का बड़ा बयान, बोले- मेरे घर को बना लो अस्पताल

Coronavirus से खतरे के बीच kamal haasan का बड़ा बयान डॉक्टरों की मदद के लिए अपने घर को अस्पताल बनाने को कहा कुछ दिन पहले खत लिखकर पीएम मोदी से की थी मदद की बात
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Dheeraj Sharma

•

Updated: 26 Mar 2020, 5:44 PM IST

kamal hassan

एमएनएम प्रमुख कमल हसन

नई दिल्ली। कोरोनावायरस ( coronavirus ) लगातार भारत में अपने पैर पसार रहा है। कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 630 का आंकड़ा पार कर चुकी है। लगभग हर राज्य में कोरोनावायरस से संक्रमित मरीज हैं। महाराष्ट्र ( Maharashtra ) और केरल ( Kerala ) में तो स्थिति और भी खराब है। केंद्र सरकार और राज्य सरकारें इससे निपटने के लिए लगातार कोशिश में जुटी हुई हैं और कड़े कदम उठा रही हैं।

वहीं देशभर में नेता और अभिनेता अपने-अपने स्तर पर इस जानलेवा वायरस से बचने के उपाय और जरूरी मदद मुहैर करवा रहे हैं। इस बीच अभिनेता से नेता बने कमल हासन ( kamal hassan ) ने बड़ा बयान दिया है।

मक्कल नीधि माइम पार्टी ( MNM ) के प्रमुख कमल हसन ने भी कोरोना वायरस से छिड़ी जंग में बड़ा योगदान देने की बात कही है। सुपरस्टार कमल हसन ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी।
मौसम विभाग ने जारी किया सबसे बड़ा अलर्ट, कई राज्यों में कोरोना वायरस का खतरा बढ़ सकता है

कमल हसन ने कहा है कि डॉक्टरों की मदद से वह अपने घर को कोरोना वायरस से संक्रमित रोगियों के इलाज के लिए एक अस्थायी अस्पताल में तब्दील करने के लिए तैयार हैं। उन्होंने यह भी कहा कि एक बार सरकार अगर अनुमति देती है, तो वे ऐसा करने को तैयार हैं।

आपको बता दें कि लगातार देश की जानी-मानी हस्तियां कोरोना के खिलाफ जंग में अपने स्तर पर हर जरूरी मदद कर रही है। इसी कड़ी में कमल हासन ने भी बड़ा कदम उठाया है।

डॉक्टरों की मदद के लिए उन्होंने अपने घर को ही अस्पताल बनाने की लिए मंजूरी दी है। हालांकि अंतिम फैसला सरकार लेगी।

आपको बता दें कि देश में 21 दिनों की लॉकडाउन का गुरुवार को दूसरे दिन है। पीएम मोदी ने 14 अप्रैल तक लोगों को घरों में ही रहकर कोरोना से बचने की बात कही थी।

पीएम मोदी ने लोगों से सोशल डिस्टेंशिंग बनाए रखने की बात कही। इसका कई इलाकों में व्यापक असर भी देखने को मिल रहा है।

कुछ दिन पहले कमल हासन ने वर्कर्स की मदद के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को खुला खत लिखकर मदद की गुहार लगायी थी। कमल हासन ने यह खत ट्विटर पर शेयर किया था।

बड़ी खबरें

View All

राजनीति

ट्रेंडिंग