2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कर्नाटक में बोले अमित शाह- चुनाव में 130 सीट जीत कर राज्य में सरकार बनाएगी बीजेपी

अमित शाह ने कि चुनाव परिणाम पूरी तरह से बीजेपी के पक्ष में आए और पार्टी 130 सीट हासिल करेगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mohit sharma

•

Updated: 10 May 2018, 5:15 PM IST

Amit shah

नई दिल्ली। कर्नाटक विधानसभा चुनाव प्रचार का आज अंतिम दिन है। ऐसे में सियासी दलों और उम्मीदवारों ने चुनाव प्रचार में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। गुरुवार को बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। अमित शाह ने कि चुनाव परिणाम पूरी तरह से बीजेपी के पक्ष में आएंगे और पार्टी 130 सीट हासिल करेगी। शाह ने कहा कि राज्य में चुनावी घोषणा के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पार्टी के बड़े नेताओं ने सफल चुनावी अभियान चलाया है। अभियान के दौरान पार्टी नेताओं ने जन-जन तक पार्टी की नीतियां पहुंचाने का काम किया है। बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि येदियुरप्पा राज्य के मुख्यमंत्री बनेंगे। इस दौरान अमित शाह ने चौंकाने वाला बयान देते हुए कहा कि जर्नादन रेड्डी से बीजेपी का कोई नाता नहीं है।

कर्नाटक चुनाव: राहुल गांधी का तंज- बोले विकास नहीं लांछन लगाने में अव्वल है बीजेपी

चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, इस बड़ी अभिनेत्री ने थामा बीजेपी का दामन, मचा हड़कंप

किए 400 रैली-रोड शो

प्रेस कांफ्रेंस के दौरान अमित शाह ने कहा कि बीजेपी ने तूफानी अभियान चलाकर लोगों तक सीधे पहुंचने का प्रयास किया। चुनावी घोषणा के बाद से पार्टी ने राज्य में 400 से अधिक जनसभाएं व रोड शो किए। इसके साथ ही 56 हजार पोलिंग बूथों पर बीजेपी वर्कर सीधे लोगों के संपर्क में रहे। अमित शाह ने कहा कि यहां कांग्रेस को 5 साल तक काम करने का मौका मिला था, लेकिन लोगों के हाथ कुछ नहीं लगा। सिद्धारमैया की सरकार पूरी तरह से असफल साबित हुई है। यह सरकार की ही नाकामी का नतीजा है कि राज्य में 5 साल के भीतर 3500 से अधिक किसानों ने आत्महत्या की। इसके साथ ही कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में अपराध का ग्राफ काफी उठ गया है। बलात्कार, छेड़छाड और गुंडागर्दी जैसी घटनाओं में भारी इजाफा देखने को मिला है। यही कारण है कि जनता राज्य से कांग्रेस का सफाया करने जा रही है।