24 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कर्नाटकः स्पीकर ने रद्द की 14 बागी विधायकों की सदस्यता, बदल गया बहुमत का आंकड़ा

Karnataka crisis पर स्पीकर रमेश कुमार का बड़ा कदम जेडीएस-कांग्रेस के 14 Rebel MLA की सदस्यता की रद्द 29 जुलाई को येदियुरप्पा साबित करेंगे बहुमत

2 min read
Google source verification

नई दिल्ली। कर्नाटक में चल रहा सियासी नाटक ( Karnataka crisis ) खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार को एक बार फिर कर्नाटक की सियासत गर्मा गई है। प्रदेश में रविवार को 14 अन्य बागी विधायकों ( 14 Rebel MLA ) की सदस्यता रद्द कर दी गई है।

स्पीकर के आर रमेश कुमार ( Karnataka Speaker KR Ramesh Kumar ) ने कांग्रेस के 11 बागी विधायकों और जेडीएस के 3 बागी विधायकों की सदस्यता को रद्द करने का ऐलान किया।

अपने इस फैसले के बाद स्पीकर रमेश कुमार ने कहा कि मैंने कोई चालाकी या ड्रामा नहीं किया, बल्कि सोच समझ कर फैसला लिया है। फैसले पर बात करते हुए स्पीकर थोड़े भावुक भी हो गए।

मॉब लिंचिंग: अधिवक्‍ता सुधीर ओझा ने कोंकणा और अपर्णा सेन सहित 49 के खिलाफ कराया केस दर्ज

इन विधायकों की रद्द हुई सदस्यता

कर्नाटक विधानसभा स्पीकर रमेश कुमार ने जिन 14 बागी विधायकों की सदस्य रद्द की है उनमें








स्पीकर रमेश कुमार ने रद्द की सदस्यता












































































पार्टीविधायकका नाम
कांग्रेसबैराठी बसवराज
कांग्रेसमुनिरत्न
कांग्रेसएसटी सोमशेखर
कांग्रेसरोशन बेग
कांग्रेसआनंद सिंह
कांग्रेसएमटीबी नागराज
कांग्रेसबीसी पाटिल
कांग्रेसप्रताप गौड़ा पाटिल
कांग्रेसडॉ. सुधाकर
कांग्रेसशिवराम हेब्बार
कांग्रेसश्रीमंत पाटिल
जेडीएसके. गोपालैया
जेडीएसनारायण गौड़ा
जेडीएस

ए एच विश्वनाथ


कांग्रेस

रमेश जरकीहोली


कांग्रेस

महेश कुमटहल्ली



निर्दलीय


(बाद में कांग्रेस में शामिल होने की घोषणा की थी)



आर शंकर



आपको बता दें कि इससे पहले विधानसभा अध्यक्ष रमेश कुमार ने तीन विधायकों को अयोग्य करार दिया था। यानि अब तक कुल मिलाकर 14 विधायकों की सदस्यता रद्द की जा चुकी है।

कल बहुतम साबित करेंगे येदियुरप्पा
कर्नाटक में चौथी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद येदियुरप्पा को 29 जुलाई को बहुमत साबित करना है। स्पीकर ने कहा कि मौजूदा हालात में उन पर बेहद दबाव है।

मुख्यमंत्री ने उन्हें अपनी देखरेख में विश्वास मत प्रक्रिया पूरी कराने के लिए कहा है।

स्पीकर रमेश कुमार ने कहा कि फाइनेंस बिल भी 31 जुलाई को पास होना है, ऐसे में 'मैं सभी विधायकों से विश्वास मत प्रस्ताव के दौरान मौजूद रहने की अपील करता हूं।

हम कहां पहुंच चुके हैं? स्पीकर के नाते मौजूदा हालात में मुझ पर काफी दबाव है। इन सब चीजों ने मुझे तनाव के समंदर में धकेल दिया है।

सिद्धारमैया ने किया स्वागत

स्पीकर केआर रमेश कुमार के फैसले का कांग्रेस विधायक सिद्धारमैया ने स्वागत किया। स्पीकर ने ईमानदारी से जो फैसला लिया है उसका सख्त संदेश देशभर के उन लोगों तक जाएगा, जिन्होंने सरकार गिराने की मंशा रखी।

पश्चिम बंगालः हुगली में बीजेपी कार्यकर्ता की हत्या, एक हफ्ते में दूसरा मामला

जब भावुक हुए स्पीकर

पूर्व केंद्रीय मंत्री जयपाल रेड्डी के निधन पर श्रद्धांजलि देते हुए कर्नाटक विधानसभा स्पीकर रमेश कुमार भावुक हो गए।