27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कर्नाटक चुनाव परिणाम: जेडीएस-कांग्रेस में ‘डील 12-22’, इस फॉर्मूले से सरकार बनाने की तैयारी

कर्नाटक में सरकार बनाने के लिए कांग्रेस और जेडीएस के बीच 12-22 फॉर्मूले पर बात पक्की होने की खबर है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Chandra Prakash Chourasia

•

Updated: 15 May 2018, 6:39 PM IST

Karnataka election 2018

congress jds

नई दिल्ली। कर्नाटक विधानसभा के चुनावी नतीजों में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरने के बाद भी बीजेपी के सामने मुश्किलें खत्म नहीं हुई हैं। बीजेपी के सरकार बनाने का दावा पेश करने के बाद दल-सेक्युलर (जेडीएस) नेता कुमारस्वामी ने भी राज्यपाल वजुभाई वाला से मुलाकात की। इस राजनीतिक हलचल के बीच बीजेपी को सत्ता से दूर रखने के लिए कांग्रेस और जेडीएस में डील पक्की हो गई है। कांग्रेस जहां जेडीएस को बैगर किसी शर्त के समर्थन की बात कही है तो सत्ता के सिंहासन के लिए फॉर्मूला भी तैयार कर लिया है।

12-22 फॉर्मूले पर कांग्रेस-जेडीएस में समझौता!
अगर राज्यपाल वजुभाई वाला ने कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन को सरकार बनाने का न्यौता दिया तो कुमारस्वामी इस गठबंधन सरकार के मुख्यमंत्री बनेंगे। सरकार में उपमुख्यमंत्री पद कांग्रेस के पास होगा। इसके अलावा कांग्रेस के फॉर्मूले के मुताबिक जेडीएस के 12 विधायकों को मंत्री पद देने पर सहमति बनी है। वहीं कांग्रेस की ओर से 22 विधायक मंत्री बनेंगे। हालांकि इस डील की अभी कांग्रेस और जेडीएस की ओर आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

यह भी पढ़ें: सिद्धारमैया ने मुख्यमंत्री पद से दिया इस्तीफा, शाम तक हो सकता है बड़ा ऐलान

अब राज्यपाल पर टिकी निगाहें
उम्मीद जताई जा रही है कि तीन पार्टियों के बीच उलझे सत्ता के सिंहासन पर अब उसी पार्टी का कब्जा होगा जिसके दावे को राज्यपाल वजुभाई वाला की मंजूरी मिलेगी।

कुमारस्वामी होंगे मुख्यमंत्री: जेडीएस
जेडीएस प्रवक्ता दानिश अली ने एक समाचार चैनल से कहा कि यह बिल्कुल स्पष्ट है कि मुख्यमंत्री कुमारस्वामी होंगे। कर्नाटक के लोगों के आशीर्वाद से वह मुख्यमंत्री बनेंगे। यह पूछे जाने पर कि क्या कर्नाटक के राज्यपाल वजुभाई वाला भारतीय जनता पार्टी को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित कर सकते हैं, जो सबसे बड़ी पार्टी के तौर पर उभरी है? उन्होंने कहा, 'कैसे (राज्यपाल भाजपा को बुला सकते) कर सकते हैं, जब बहुमत दो पार्टियों के साथ है?'

राज्यपाल से मिला बीजेपी प्रतिनिधिमंडल
वहीं दूसरी ओर बीजेपी रके मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार बी.एस. येदियुरप्पा ने मंगलवार शाम कहा कि उन्होंने राज्यपाल वजुभाई वाला से कर्नाटक विधानसभा में बहुमत साबित करने का मौका देने का आग्रह किया है। येदियुरप्पा ने विधानसभा चुनाव के नतीजे के बाद केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार व पार्टी नेताओं के साथ राज्यपाल से मुलाकात के बाद यह टिप्पणी की।

बड़ी खबरें

View All

राजनीति

ट्रेंडिंग