
नई दिल्ली। कर्नाटक में 222 विधानसभा सीटों के मतदान जारी है। शनिवार सुबह 7 बजे से ही पोलिंग बूथों पर मतदाताओं की लंबी-लंबी कतारे दिखाई पड़ रही हैं। वहीं, राज्य के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कर्नाटक में कांग्रेस की पूर्ण बहुमत वाली सरकार बनाने का दावा किया है। सिद्धारमैया ने कहा कि हम कर्नाटक में फिर से कांग्रेस की बनने वाली सरकार को लेकर पूरी तरह आश्वस्त हैं। इसके साथ ही उन्होंने येदियुरप्पा के जीत वाले बयान को लेकर बड़ी प्रतिक्रिया की। उन्होंने कहा कि ऐसा कहने वालों का मानसिक संतुलन बिगड़ा हुआ है। बता दें कि चुनाव के दौरान वोट डालने पहुंचे येदियुरप्पा ने कहा था कि बीजेपी 150 से ज्यादा सीट जीतेगी और 17 तारीख को वह सीएम पद की शपथ लेंगे।
सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम
इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। बेलगावी निवार्चन क्षेत्र में मतदान करने वालों को इंडियन ऑयल ने एक रुपए सस्ता पेट्रोल-डीजल दे रहा है। हासन विधानसभा क्षेत्र में पोलिंग बूथ पर ईवीएम में खराबी के कारण मतदान प्रभावित रहा। इस दौरान वोट डालने पहुंचा देवगौड़ा परिवार मतदान नहीं कर सका। हालांकि बाद में ईवीएम बदले जाने के बाद पूर्व पीएम देवगौड़ा ने अपने परिवार के साथ वोट डाला। वहीं, मतदान के दौरान बेलगावी विधानसभा क्षेत्र में एक मुस्लिम महिला ने बुर्का उतारने का विरोध किया और ऐसा करने पर तेज-तेज रोना शुरू कर दिया। महिला को रोता देख वोट डालने आए आए लोगों की भीड़ एक जगह जमा हो गई, जिससे हालात गड़बड़ाते नजर आए। तभी सुरक्षाकर्मियों ने लोगों की भीड़ को तितर—बितर कर हालात को संभाला। बता दें कि पोलिंग बूथ पर तैनात कर्मचारियों ने इस महिला की पहचान के लिए उससे बुर्का उतारने के लिए कहा था।
मतदान से पहले भगवान की शरण में पहुंचे उम्मीदवार
शनिवार को मतदान शुरू होने से पहले बादामी सीट से बीजेपी प्रत्याशी श्रीरामुलु ने बेल्लारी में 'गौ-पूजा' की। वहीं, बेंगलुरु में बीजेपी के सांसद राजीव चंद्रशेखर भी अपना वोट डालने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने लोगों से भी मतदान में भाग लेने की अपील की। हुबली के बूथ संख्या 108 पर वीवीपीएटी में खराबी आने के कारण कुछ देर तक मतदान प्रभावित रहा, जिसके बाद चुनाव आयोग ने मशीन को बदल दिया। पुत्तुर में बीजेपी नेता और केंद्रीय मंत्री सदानंद गौड़ा ने भी अपने मत का प्रयोग किया। वहीं जेडीएस नेता एचडी देवेगौड़ा ने भी हासन स्थित प्राचीन श्री रंगनाथस्वामी मंदिर पहुंच पूर्जा अर्चना की।एक अधिकारी ने कहा, "राज्य की 224 विधानसभा सीटों में से 222 पर सुबह सात बजे एक चरण में मतदान शुरू हो गया। इनमें से 36 सीटें अनुसूचित जाति (एससी) और 15 अनुसूचित जनजाति (एसटी) के लिए आरक्षित हैं।"
बेंगलुरू के राजा राजेश्वरी नगर में बड़ी संख्या में मिले फर्जी मतदाता पहचान पत्रों की वजह से और भाजपा उम्मीदवार बी.एन.विजय कुमार के निधन की वजह से जयनगर सीट पर चुनाव स्थगित कर दिया गया है। राज्य में 5.07 करोड़ मतदाता है, जिनमें से 2.62 करोड़ पुरुष और 2.5 करोड़ महिलाएं हैं। 18 से 19 आयु समूह के नए मतदाताओं की संख्या 15,42,000 है। कर्नाटक विधानसभा का यह चुनाव 2019 में होने वाले आम चुनावों का दर्पण माना जा रहा है। यही कारण है कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी व बीजेपी की ओर से पीएम नरेंद्र मोदी और पार्टी अध्यक्ष अमित शाह खुद चुनाव प्रचार की बागडोर संभाले हुए थे। लेकिन इस बीच कर्नाटक की चार ऐसी सीट हैं, जहां दोनों ही दलों की प्रतिष्ठिा दांव पर लगी हुई है।
Published on:
12 May 2018 06:18 pm
बड़ी खबरें
View Allराजनीति
ट्रेंडिंग
