27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कर्नाटक चुनाव परिणामः मुलाकात के लिए पहुंचे कांग्रेसी नेताओं को राज्यपाल ने लौटाया

कर्नाटक चुनाव में राज्यपाल से मुलाकात करने गए कांग्रेसी नेताओं को निराशा हाथ लगी। राज्यपाल ने स्पष्ट नतीजे आने तक मुलाकात से इनकार कर दिया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Pritesh Gupta

•

Updated: 15 May 2018, 4:03 PM IST

Vajubhai Vala

बेंगलूरु। कर्नाटक विधानसभा चुनाव में नतीजों के अंतिम दौर में रूझानों ने ऐसी स्थिति बना दी है कि सियासी खेल का दौर शुरू हो गया है। इसी बीच खबर मिली है कि राज्यपाल वजुभाई वाला ने अपने से मिलने राजभवन पहुंचे कुछ कांग्रेसी नेताओं को वापस लौटा दिया है। इन नेताओं में कांग्रेस के कर्नाटक प्रदेश अध्यक्ष जी परेमेश्वर भी शामिल थे। प्राप्त जानकारी के मुताबिक राज्यपाल ने कहा है कि जब तक चुनाव आयोग की तरफ से स्पष्ट नतीजों का ऐलान नहीं किया जाता तब तक वे किसी से मुलाकात नहीं करेंगे। इससे पहले निवर्तमान मुख्यमंत्री के सिद्दारमैया ने खुद राज्यपाल से मुलाकात करने के लिए समय मांगने की भी बात कही थी।

रूझानों के अंतिम चरण में बदली सियासी सरगर्मियां

गौरतलब है कि रूझानों में बीजेपी को सबसे अधिक सीटें मिलती नजर आ रही हैं, वहीं कांग्रेस दूसरी और जनता दल (सेक्युलर) तीसरी सबसे बड़ी पार्टी बनती नजर आ रही है। लेकिन किसी भी पार्टी को स्पष्ट बहुमत मिलता नहीं दिख रहा है। जैसे ही भारतीय जनता पार्टी बहुमत के जादुई आंकड़े 112 से नीचे आने लगी कांग्रेस का आलाकमान हरकत में आ गया।
कर्नाटक चुनाव परिणाम: कांग्रेस-JDS मिलकर बनाएगी सरकार, थोड़ी देर में राज्यपाल से मिलेंगे कुमारस्वामी

कांग्रेस ने जेडीएस अध्यक्ष को सीएम बनाने का दिया ऑफर

वरिष्ठ कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद ने कर्नाटक में कांग्रेस की तरफ से कमान संभाल ली है। पार्टी की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी से हरी झंडी मिलने के बाद कांग्रेस ने जेडीएस को बाहर से समर्थन देने की बात कही। कुल मिलाकर बीजेपी कांग्रेस मुक्त भारत की कोशिश में है तो कांग्रेस किसी भी तरह बीजेपी मुक्त कर्नाटक बनाए रखने की कोशिश कर रही है। इसी कड़ी में पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा के बेटे और जेडीएस के अध्यक्ष एचडी कुमारस्वामी को मुख्यमंत्री बनाने की पेशकश की है।

LIVE कर्नाटक चुनाव परिणाम : रुझानों में BJP को बढ़त, CM सिद्धारमैया 4 बजे देंगे इस्तीफा

बड़ी खबरें

View All

राजनीति

ट्रेंडिंग