नई दिल्ली। कर्नाटक में येदियुरप्पा सरकार को लेकर मचे सियासी घमासान के बीच एक चौंका देने वाला वीडियो सामने आया है। वीडियो में बीजेपी के एक वरिष्ठ नेता का बेटा बेंगलुरु के ईगलटन रिजॉर्ट के अगल-बगल नजर आ रहा है। एक मीडिया हाउस ने दावा किया है कि वीडियो में दिख रहा शख्स बीजेपी नेता का बेटा है और वह कांग्रेस के विधायकों के साथ बातचीत करने पहुंचा था, लेकिन मौके पर मौजूद कांग्रेस नेताओं ने उसको दबोच लिया और उसकी पिटाई कर दी। हालांकि अभी तक इस खबर की पूरी तरह से पुष्टि नहीं हो पाई है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि कुछ लोग एक शख्स के चारों ओर खड़े होकर उससे पूछताछ कर रहे हैं। बता दें कि बेंगलुरु का ईगलटन रिजॉर्ट वह स्थान है, जहां कांग्रेस के विधायक ठहरे हुए थे।