श्रीनगर। जम्मू और कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री और पीडीपी नेता महबूबा मुफ्ती ने बड़ा बयान जारी किया है। पूर्व सीएम ने कहा कि अगर पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) को तोड़ने का प्रयास किया गया तो न जाने कितने सलाउद्दीन पैदा हो जाएंगे। यही नहीं पूर्व सीएम ने यहां तक कहा कि पीडीपी को नुकसान हुआ तो घाटी में 1990 के दशक जैसे हालात बन जाएंगे। एक ओर जहां महबूबा के इस बयान ने सियासी घमासान मचा दिया है, वहीं पूर्व सीएम और नेशनल कांफ्रेंस नेता उमर अब्दुल्ला ने उनको आड़े हाथों लिया है।