नई दिल्ली। केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने शनिवार को भूस्खलन और बाढ़ग्रस्त इलाकों को हवाईसर्वे किया। इस दौरान उनके साथ विपक्षी नेता रमेश चेन्नीथला भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने केरल के सबसे अधिक बाढ़ प्रभावित क्षेत्र इडुक्की का निरीक्षण किया। आपको बता दें कि केरल में भारी बारिश के चलते अभी तक 29 लोगों की मौत हो गई है। वहीं, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने केरल में आई बाढ़ और भूस्खलन के चलते जान गंवाने वाले लोगों के प्रति शनिवार को गहरी संवेदना जाहिर जताते हुए पार्टी कार्यकताओं से जरूरतमंदों की सहायता करने का आग्रह किया।