8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वायनाड में राहुल गांधी के साथ शख्स ने की अजीब हरकत, वीडियो वायरल

संसदीय क्षेत्र वायनाड की चार दिवसीय यात्रा पहुंचे कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी राहुल गांधी के साथ वहां मौजूद एक शख्स ने कर दी अजीब हरकत
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Mohit sharma

•

Updated: 28 Aug 2019, 2:44 PM IST

v.png

नई दिल्ली। केरल स्थित अपने संसदीय क्षेत्र वायनाड की चार दिवसीय यात्रा पहुंचे कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ एक शख्स ने अजीब हरकत कर दी।

दरअसल, राहुल गांधी उस समय अपने समर्थकों के बीच थे और उनका अभिवादन स्वीकार कर रहे थे, तभी वहां मौजूद एक शख्स ने उनको गाल पर किस कर लिया।

इस शख्स ने पहले तो राहुल गांधी से हाथ मिलाया और उसके बाद उनको किस कर लिया।

फ्रांस में मोदी-ट्रंप मुलाकात से खुश शत्रुघ्न सिन्हा, प्रधानमंत्री की तारीफ में बोली यह बात

हालांकि इस घटना से कुछ क्षण के लिए असहज हुए राहुल गांधी ने इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दिखाई। कैमरे में कैद इस वाकये का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

इससे पहले राहुल गांधी ने यहां बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया और लोगों से मुलाकात की।

यही नहीं राहुल गांधी ने केंद्र से केरल बाढ़ प्रभावित इलाकों के लिए हरसंभव मदद करने की अपील भी की।

खुलासा: लश्कर-ए-तैयबा के निशाने पर PM मोदी का संसदीय क्षेत्र वाराणसी, आतंकी हमले की साजिश

कश्मीर भारत का आंतरिक मुद्दा

आपको बता दें कि वायनाड रवाना होने से पहले जम्मू—कश्मीर को लेकर मोदी सरकार पर हमला बोला। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को सरकार के इस रुख का समर्थन किया कि कश्मीर भारत का आंतरिक मुद्दा है और कहा कि इसमें पाकिस्तान या किसी अन्य देश के हस्तक्षेप के लिए कोई जगह नहीं है।

कांग्रेस नेता ने ट्वीट कर कहा कि मैं कई मुद्दों पर इस सरकार से असहमत हूं। लेकिन, मैं यह पूरी तरह से स्पष्ट कर देना चाहता हूं कि कश्मीर भारत का आंतरिक मुद्दा है और इसमें पाकिस्तान या किसी भी अन्य देश के हस्तक्षेप के लिए कोई जगह नहीं है।

'सिंगल यूज प्लास्टिक' पर बैन का समर्थन करने के लिए PM मोदी ने आमिर खान को बोला- थैंक्स

उन्होंने आगे कहा कि जम्मू-कश्मीर में हिंसा है। वहां हिंसा है क्योंकि यह पाकिस्तान द्वारा उकसाया गया और समर्थित किया गया है जिसे दुनिया भर में आतंकवाद का प्रमुख समर्थक माना जाता है।