Hindi News / Political / फ्रांस में मोदी-ट्रंप मुलाकात से खुश शत्रुघ्न सिन्हा, प्रधानमंत्री की तारीफ में बोली यह बात
फ्रांस में मोदी-ट्रंप मुलाकात से खुश शत्रुघ्न सिन्हा, प्रधानमंत्री की तारीफ में बोली यह बात
फ्रांस में PM मोदी और डोनाल्ड ट्रंप की मुलाकात से खुश शत्रुघ्न सिन्हा Shatrughan Sinha
शत्रुघ्न सिन्हा ने भी प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ की
Shatrughan Sinha ट्रंप के साथ बैठक में PM ने बहुत अच्छी बातचीत की
नई दिल्ली। फ्रांस में 45वें जी-7 सम्मेलन में हुई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मुलाकात देश और दुनिया में चर्चा का विषय बनी हुई है।
वहीं, लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए शत्रुघ्न सिन्हा ने भी प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ की है।
आपको बता दें कि इस बैठक में पीएम मोदी ने राष्ट्रपति ट्रंप के सामने न केवल जम्मू-कश्मीर मसले पर भारत का रुख स्पष्ट कर दिया, बल्कि यह बता दें कि यह पाकिस्तान के साथ उसका द्विपक्षीय मामला है और इसमें किसी अन्य देश के हस्तक्षेप की कोई गुंजाइश नहीं है।
ट्रंप के साथ बैठक का जिक्र करते हुए शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि फ्रांस में अमरीकी राष्ट्रपति के साथ द्विपक्षीय बैठक में पीएम मोदी ने बहुत अच्छी बातचीत की है।
उन्होंने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के साथ आपके तालमेल को देखकर काफी अच्छा लगा।
शत्रुघ्न यहीं नहीं रुके उन्होंने कहा कि आपके आकर्षण और राष्ट्रपति ट्रंप के जादू ने भारत और अमरीका बीच संबंधों को और मजबूत करने का शानदार काम किया है।