26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

महिला को हार्ट अटैक की खबर सुनकर राहुल गांधी ने रुकवाया हेलीकॉप्टर, हालचाल भी जाना

कांग्रेस नेता पी सी विष्णुनाथ के अनुसार राहुल गांधी ने खुद एसपीजी कर्मियों से उनके हेलीकॉप्टर से पहले एयर ऐंबुलेंस को उड़ान भरने की अनुमति देने को कहा था।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mohit sharma

•

Updated: 29 Aug 2018, 9:27 AM IST

Kerala: Rahul Gandhi stopped helicopter hearing women heart attack

महिला को हार्ट अटैक की खबर सुनकर राहुल गांधी ने रुकवाया हेलिकॉप्टर, हालचाल भी जाना

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को केरल में बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने एक ऐसा काम कर दिखाया, जिसे देख कर लोग उनकी दरियादिली की तारीफ करने लगे। दरअसल, बाढ़ प्रभावित इलाकों का जायजा लेने के लिए राहुल गांधी के हेलीकॉप्टर को केरल के चेंगनूर क्रिश्चन कॉलेज में बने हेलीपैड से उड़ान भरनी थी। कांग्रेस अध्यक्ष के हेलीकॉप्टर के उड़ान भरने के बाद उनके साथ एक एयर एंबुलेंस की उड़ान शेड्यूल थी।

दिल्ली: अब अटल बिहारी के नाम पर होगा रामलीला मैदान का नाम, 30 अगस्त को होगी चर्चा

राहुल गांधी का हेलिकॉप्टर उड़ान भरने को तैयार था

अब जैसे ही राहुल गांधी का हेलीकॉप्टर उड़ान भरने को तैयार था, तो उन्हें पता चला कि एयर एंबुलेंस में हार्ट अटैक के चलते जिंदगी और मौत से जूझ रही महिला को हॉस्पिटल ले जाया जा रहा है। यह पता लगते ही कांग्रेस अध्यक्ष ने अपने हेलीकॉप्टर को उड़ान भरने से रोक दिया और एयर एंबुलेंस को पहले उड़ान भरने के लिए कहा। यही नहीं बताया तो यह भी जा रहा है कि राहुल गांधी ने खुद एयर एंबुलेंस में जाकर महिला का हाल चाल पूछा। कांग्रेस नेता पी सी विष्णुनाथ के अनुसार राहुल गांधी ने खुद एसपीजी कर्मियों से उनके हेलीकॉप्टर से पहले एयर ऐंबुलेंस को उड़ान भरने की अनुमति देने को कहा था। जबकि एयर ऐंबुलेंस के उड़ान भरने तक राहुल को लगभग आधा घंटा इंतजार करना पड़ा।

अरविंद केजरीवाल का भाजपा पर निशाना, रामलीला मैदान का नाम बदलने से वोट नहीं मिलेंगे

आपको बता दें कि देश के दक्षिण राज्य केरल में भारी बारिश के बाद बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है। बाढ़ की भयावहता का आलम यह है कि यहां अब तक 370 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि लाखों परिवार बेघर हो चुके हैं और अब वो राहत शिविरों में शरण लेने के मजबूर हैं।

बड़ी खबरें

View All

राजनीति

ट्रेंडिंग