5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

28 जनवरी को इस विधानसभा सीट पर है चुनाव, भाजपा ने इस चेहरे पर खेला दांव, आज तक नहीं मिली जीत

जींद विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर भाजपा ने उम्मीदवार की घोषणा कर दी है।
less than 1 minute read
Google source verification
jind seat

28 जनवरी को इस विधानसभा सीट पर है चुनाव, भाजपा ने इस चेहरे पर खेला दांव, आज तक नहीं मिली जीत

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव की तैयारी शुरू हो चुकी है। लेकिन, उससे पहले दो विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने हैं। हरियाणा के जींद और तमिलनाडु के तिरुवरुर सीट के लिए उपचुनाव होने हैं। वहीं, जिंद में 28 जनवरी को मतदान होगा। इसके लिए सभी पार्टियों ने तैयारियां शुरू कर दी है। वहीं, भाजपा ने उम्मीदवार की घोषणा भी कर दी है।

28 जनवरी को भाजपा की अग्निपरीक्षा

2014 के चुनाव में जींद से चुनाव जीतने वाले इनेलो के डॉ. हरिचंद मिड‌्ढा के निधन के बाद यह सीट खाली हो गई थी। हरिचंद मिड्ढा के बेटे कृष्ण मिड्ढा भाजपा के उम्मीदवार होंगे। उन्होंने हाल ही में भाजपा ज्वाइन किया है। भाजपा ने इन पर बड़ा दांव खेला है। क्योंकि, पार्टी आज तक इस सीट पर चुनाव नहीं जीत सकी है। जींद विधानसभा सीट पर 12 बार हुए चुनाव में एक बार भी कमल नहीं खिला है। भाजपा के लिए सबसे बड़ी चुनौती यहां खाता खोलने की रहेगी। हालांकि, हाल ही में हुए निगम चुनाव में भाजपा ने बड़ी जीत हासिल की है। इससे कयास लगाया जा रहा है कि भाजपा की स्थित मजबूत है और पार्टी यहां खाता खोल सकती है।

भाजपा का अब तक नहीं खुला खाता

गौरतलब है कि जींद विधानसभा सीट को लेकर 12 बार चुनाव हुए हैं। इसमें पांच बार कांग्रेस, 4 बार लोकदल और इनेलो के विधायक बने। हरियाणा विकास पार्टी, एनसीओ के एक-एक बार और एक बार निर्दलीय विधायक बने हैं। 2009 में इनेलो नेता हरिचंद मिड्ढा ने मांगेराम गुप्ता को हराया। 2014 में भी मिड्ढा ने इनेलो से ही भाजपा में आए सुरेंद्र बरवाला को हराया था।