सरकार गिराने का आरोप
बीजेपी नेता सुशील मोदी ने राजद सुप्रीमो लालू यादव पर सरकार गिराने का आरोप लगाया है। सुशील मोदी ने ट्वीट कर लिखा- लालू राजग विधायकों को रांची से टेलीफोन कॉल कर रहे हैं और मंत्री पद का वादा कर रहे हैं।'
उन्होंने कहा, 'मैंने जब फोन किया तो सीधे लालू ने फोन उठाया। मैंने कहा कि जेल से इस तरह के गंदे खेल मत खेलिए, आपको सफलता नहीं मिलेगी।