27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

विधायक जिग्‍नेश मेवाणी ने अपने भाषण में पीएम मोदी के लिए छह बार किया अभद्र भाषा का प्रयोग

पटना के गांधी मैदान में जिग्‍नेश मेवाणी ने एक रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी पर जमकर हमला बोला। उन्‍होंने पीएम के लिए अपमानजनक शब्‍दों का इस्तेमाल किया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Dhirendra Kumar Mishra

•

Updated: 26 Oct 2018, 9:18 AM IST

Jignesh

विधायक जिग्‍नेश मेवानी ने अपने भाषण में पीएम मोदी के लिए छह बार किया अभद्र भाषा का प्रयोग

नई दिल्‍ली। गुजरात के बड़बोले विधायक जिग्‍नेश मेवाणी ने पटना के गांधी मैदान में पीएम नरेंद्र मोदी को जमकर कोसा। उन्‍होंने अपने नौ मिनट के भाषण में पीएम के लिए छह बार अपमानजनक शब्‍दों का प्रयोग किया। उन्‍होंने गांधी में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की भाजपा हटाओ, देश बचाओ रैली में ये बातें कही। उन्‍होंने संसदीय गरिमा को उस समय तार कर दिया जब पीएम को नमक #@@@* कहकर संबोधित किया।

पीएम को बताया डिफेक्‍ट पीस
विधायक जिग्‍नेश मेवाणी ने भाषण की शुरुआत में पीएम मोदी को कप्तान कहकर संबोधित किया और कहा कि वह नमक #@@@* हैं। उनकी सबसे ज्यादा नमक #@@@* गुजरात की जनता ने देखी है। पीएम पर तंज कसते हुए जिग्नेश मेवानी ने कहा कि वह बिहार समेत देश की 130 करोड़ जनता से माफी मांगते हैं कि गुजरात ने ऐसा मैन्युफैक्चरिंग डिफेक्ट वाला पीस दिल्ली भेज दिया जो आज देश की बर्बादी का इतिहास लिखने में जुटा है।

पीएम के लिए गाय सबसे बड़ा मुद्दा
मेवानी ने हाल ही में गुजरात में काम करने वाले उत्तर प्रदेश और बिहार से आए मजदूरों की पिटाई का मामला उठाया और कहा कि पीएम की बदनीयती का इस बात से अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि गुजरात में उत्तर भारतीयों की पिटाई हो रही थी मगर उन्‍होंने अपने जुबान से एक शब्द नहीं निकला। रैली को संबोधित करते हुए जिग्नेश मेवानी ने कहा कि मोदी के लिए भूख, महंगाई, तेल की बढ़ती कीमत, उना में दलित पर अत्याचार और दो करोड़ सालाना रोजगार पैदा करना कोई मुद्दा नहीं है बल्कि उनके लिए असली मुद्दा गाय का है। भाषण के दौरान कुछ पलों के लिए बिजली गुल हो गई जिसकी वजह से माइक काम नहीं कर रहा था और जिग्‍नेश मेवाणी को अपने भाषण को रोकना पड़ा। इसको लेकर भी जिग्‍नेश मेवाणी ने टिप्पणी कर दी कि रैली में बिजली का गुल हो जाना नमक #@@@* की साजिश है। बता दें कि जिग्नेश मेवाणी गुजरात के वडगाम निर्वाचन क्षेत्र से विधायक हैं। उन्‍हें लोग दलित नेता के रूप में जानते हैं।

बड़ी खबरें

View All

राजनीति

ट्रेंडिंग