
उपचुनाव की 15 सीटों पर नतीजों का स्कोरबोर्ड, जानें कहां से किसे मिली जीत
नई दिल्ली। देश के 10 राज्यों में विधानसभा उपचुनाव और लोकसभा उपचुनाव के परिणामों पर सभी राजनीतिक दलों की नजर है। नतीजों पर विपक्ष जिस तरह बीजेपी के खिलाफ एकजुट होकर अपनी शक्ति का प्रदर्शन करने पर अमादा है, उससे कई राजनीतिक पंडितों ने इन 4 लोकसभा सीटों और 10 विधानसभा सीटों के चुनावी नतीजों को लोकसभा चुनाव 2019 के पहले का लिटमस टेस्ट करार दिया है।
सिर्फ एक क्लिक में जानिए 4 लोकसभा और 10 विधानसभा सीटों पर हुए चुनाव के नतीजे
लोकसभा उपचुनाव के नतीजें...
1. उत्तर प्रदेश: कैराना लोकसभा सीट से आरएलडी उम्मीदवार तबुस्सम हसन ने करीब 49 हजार वाटों से जीत हासिल की हैं। उन्होंने बीजेपी की मृगांका सिंह को कड़ी टक्कर दी।
2. महाराष्ट्र: पालघर लोकसभा सीट से बीजेपी के राजेंद्र गावित ने करीब 29,572 वोटों से जीत दर्ज की। उन्होंने शिवसेना के श्रीनिवास वगाना को मात दी है।
3. महाराष्ट्र: गोंदिया-भंडारा लोकसभा सीट पर एनसीपी के उम्मीदवार मधुकर कुकड़े करीब 20 हजार वोटों के अंतर से आगे चल रहे हैं।
4. नागालैंड: यहां की एकमात्र लोकसभा सीट पर बीजेपी की सहयोगी एनडीपी-पीडीए प्रत्याशी तोखेहो करीब 34 हजार वोट से आगे चल रहे हैं।
लोकसभा उपचुनाव के नतीजें...
1. उत्तर प्रदेश: नूरपुर विधानसभा सीट पर समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार नईमुल हसन ने जीत हासिल की। उन्होंने बीजेपी की उम्मीदवार अवनी सिंह को 6,211 वोटों के अंतर से मात दी है।
2. बिहार: जोकीहाट विधानसभा सीट पर राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के शाहनवाज आलम ने जीत हासिल की है। उन्होंने जेडीयू के मुर्शीद आलम को 41 हजार से ज्यादा मतों से पराजित किया।
3. उत्तराखंड: थराली विधानसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी मुन्नी देवी ने 1872 मतों से जीत दर्ज की।
4. कर्नाटक: राजेश्वरी नगर सीट पर कांग्रेस के उम्मीदवार मुनिरत्ना ने 25,492 मतों से जीत दर्ज की है।
5. केरल: चेंगन्नूर विधानसभा सीट पर मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) उम्मीदवार साजी चेरियन ने कांग्रेस डी.विजयकुमार को 20,956 मतों से मात दी। चेरियन को 67,303 वोट मिले, जबकि विजयकुमार को 46,347 और बीजेपी के पी.एस.श्रीधरन पिल्लई 35,270 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर रहे।
6. झारखंड: सिल्ली विधानसभा सीट में झामुमो की उम्मीदवार सीमा महतो ने सत्तारूढ़ सहयोगी ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (आजसू) के अध्यक्ष सुदेश महतो को 13,508 मतों से मात दी। उन्हें 77,121 मत मिले हैं, जबकि सुदेश महतो को 63,613 मत मिले हैं।
7. झारखंड: गोमिया विधानसभा सीट पर झामुमो की बबीता देवी ने आजसू के लंबोदर महतो को हराकर 1,800 मतों से हराकर जीत दर्ज की, जबकि बीजेपी उम्मीदवार माधवलाल सिंह तीसरे स्थान पर रहे।
8. पंजाब: शाहकोट विधानसभा सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार हरदेव सिंह लाडी शेरोवालिया 38,800 मतों से भारी जीत दर्ज की है। शेरोवालिया को 82,745 वोट मिले। उनके प्रतिद्वंद्वी अकाली दल के नायब सिंह कोहर को 43,944 वोट मिले। आप के उम्मीदवार रतन सिंह को 1,900 वोट ही मिले और उनकी जमानत जब्त हो गई।
9. पश्चिम बंगाल: महेशतला विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार दुलाल दास ने अपने करीबी प्रतिद्वंद्वी बीजेपी के सुजीत कुमार घोष पर 62,896 मतों से जीत दर्ज की। यहां बीजेपी दूसरे और माकपा तीसरे स्थान पर रही।
10. महाराष्ट्र: पलूस-कडेगाव विधानसभा सीट पर कांग्रेस के विश्वजीत कदम निर्विरोध जीत हासिल की है। यहां से बीजेपी ने कांग्रेस के खिलाफ संग्राम सिंह देशमुख को उतारा था लेकिन चुनाव से ठीक पहले उन्होंने अपना नामांकन वापस ले लिया।
11. मेघालय: अम्पति विधानसभा सीट पर कांग्रेस के मियानी दलबोत शिरा ने विजय हासिल किया। शिरा को 14,259 वोट मिले जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी सत्तारूढ़ नेशनल पीपुल्स पार्टी के क्लेमेंट मोमिन ने 11,068 वोट प्राप्त मिले। इस तरह शिरा ने 3,000 से अधिक मतों के अंतर से दोबारा कब्जा कर लिया है।
Published on:
31 May 2018 05:25 pm
बड़ी खबरें
View Allराजनीति
ट्रेंडिंग
अजित पवार की एंट्री से शरद गुट में बगावत! वरिष्ठ नेता ने दिया इस्तीफा, कहा- ‘साहब’ ही मेरे असली नेता

