बीजेपी को चुनाव आयोग का समर्थन: राउत
संजय राउत यहीं नहीं रूके उन्होंने चुनाव आयोग पर भी आरोप लगाते हुए कहा कि वोटिंग के 12 घंटे बाद आयोग ने मतदान प्रतिशत में बदलाव किया, जो उसे शक के घेरे में लाता है। राउत ने कहा कि यहां बीजेपी नहीं जीती है बल्कि चुनाव आयोग उन्हें समर्थन दे रहा है। इस जीत का श्रेय चुनाव आयोग को मिलना चाहिए।