
AAP प्रत्याशी आतिशी ने रोते हुए कहा- गौतम गंभीर ने मेरे खिलाफ बटवाएं आपत्तिजनक पर्चें
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में सियासी पारा अब अपने चरम पर है। बयानजाबी के बाद अब पंफलेट की राजनीति होती दिख रही है। पूर्वी दिल्ली से चुनाव लड़ रहीं आप ( Aam Aadmi Party ) प्रत्याशी आतिशी ( Atishi ) ने दावा किया है कि बीजेपी प्रत्याशी गौतम गंभीर ( gautam gambhir ) ने उनके खिलाफ आपत्तिनजक पर्ची बटवाईं हैं।
मुझे हराने के लिए कितना गिरेंगे गंभीर: आतिशी
आतिशी ने डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के साथ एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने रोते हुए कहा कि गंभीर ने उनके लोकसभा क्षेत्र में पर्चें बंटवाएं हैं। जिसमें उनके परिवार, सीएम अरविंद केजरीवाल और सिसोदिया के लिए अपमानजनक बातें लिखी गई हैं। आतिशी ने इस दौरान मीडिया के सामने पर्चा दिखाते हुए पढ़कर भी सुनाया। उन्होंने कहा कि मेरा गंभीर जी से बस एक यही सवाल है कि अगर वो मेरे जैसी एक सशक्त महिला को हराने के लिए इतना गिर सकते हैं तो, सांसद बनने के बाद वो अपने क्षेत्र की महिलाओं को कैसे सुरक्षित करेंगे।
गंभीर पर भड़के केजरीवाल और सिसोदिया
सीएम केजरीवाल ( Arvind Kejriwal ) ने आशिती के बयान बाद कहा कि मैंने कल्पना भी नहीं थी कि गौतम गंभीर इस स्तर तक गिर सकते हैं। अगर ऐसी सोच रखने वालों को वोट मिलेगा तो महिलाएं खुद को कैसे सुरक्षा की रहने की उम्मीद कर सकती हैं। आतिशी मजबूत रहो, मैं समझ सकता हूं कि यह आपके लिए कितना कठिन होगा। हमें इन्हीं ताकतों के खिलाफ लड़ना है। वहीं मनीष सिसोदिया ने कहा कि ये पंफलेट पढ़कर ही शर्म आ रहा है।
Indian Politics से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..
Updated on:
09 May 2019 05:13 pm
Published on:
09 May 2019 04:20 pm
