6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अब वीके सिंह के ‘देशद्रोह’ वाले बयान पर दिग्विजय ने ली चुटकी, कहा- धन्यवाद जनरल साहब

योगी ने कहा था- मोदी जी की सेना जनरल वीके सिंह बोले- इस तरह के बयान 'देशद्रोह' दिग्विजय सिंह ने योगी आदित्यनाथ पर ली चुटकी
2 min read
Google source verification

image

Chandra Prakash Chourasia

Apr 04, 2019

digvijay singh

अब वीके सिंह के 'देशद्रोह' वाले बयान पर दिग्विजय ने ली चुटकी, कहा- धन्यवाद जनरल साहब

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बेशक चुनाव आयोग ने 'मोदी जी की सेना' वाले बयान पर नोटिस भेज दिया है, लेकिन इसपर राजनीति अभी थमी नहीं है। केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री जनरल वीके सिंह की ओर से इस तरह के बयान को 'देशद्रोह' बताने के बाद कांग्रेस हमलावर हुई है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने इस बयान पर चुटकी ली है।

वीके सिंह के बहाने योगी पर निशाना

दिग्विजय सिंह ने अपने ही एक पुराने ट्वीट को रीट्वीट करते हुए लिखा है कि जनरल वीके सिंह - जो भारतीय सेना को 'मोदी सेना' कहता है वह 'देश द्रोही' है। धन्यवाद जनरल साहब!! दिग्विजय ने 2 मार्च के अपने ट्वीट में लिखा था कि महन्त आदित्यनाथ जी को माफी मांगना चाहिए। उन्होंने हमारे वीर जवानों का और समस्त फौजियों का अपमान किया है।

राज्यपाल कल्याण सिंह को झटका, आचार संहिता मामले में राष्ट्रपति ने गृह मंत्रालय को भेजी फाइल

भारत की सेनाएं भारत देश की हैं: जनरल सिंह

बता दें कि केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता वीके सिंह ने बुधवार को एक न्यूज वेबसाइट को इंटरव्यू दिया था। इसमें जनरल सिंह ने कहा कि 'भाजपा में चुनाव प्रचार में सब लोग खुद को सेना भी कहते हैं। लेकिन ध्यान देने वाली बात ये है कि हम किस सेना की बात कर रहे हैं? क्या हम भारतीय सेना के बारे में बात कर रहे हैं, या फिर किसी राजनीतिक कार्यकर्ता की बात कर रहे हैं? फिलहाल मुझे तो नहीं पता कि यहां क्या संदर्भ है। लेकिन अगर कोई ये कहता है कि... भारत की सेना मोदी जी की सेना है तो वो सिर्फ गलत ही नहीं, वो देशद्रोही भी है। भारत की सेनाएं भारत देश की हैं, ये किसी राजनीतिक दल की नहीं हैं।'

Indian Politics से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर