नई दिल्ली।लोकसभा चुनाव के छठे चरण के लिए रविवार को मतदान जारी है। चुनाव के इस चरण में बिहार, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, झारखंड और दिल्ली की 59 संसदीय सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं। वहीं, नेताओं ने चुनाव के अंतिम चरण के प्रचार के लिए कमर कस ली है। इसी क्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में चुनावी जनसभाओं को संबोधित करेंगे। वहीं भाजपा अध्यक्ष अमित शाह हिमाचल प्रदेश और पंजाम में रैलियां कर पार्टी उम्मीदवारों के लिए वोट मांगेंगे।