
पटना साहिब से पर्चा भर बोले शत्रुघ्न सिन्हा- बिगुल बज गया है रण का, शांत नहीं बैठूंगा अब
नई दिल्ली।शत्रुघ्न सिन्हा ( Shatrughan Sinha ) ने पटना साहिब लोकसभा सीट से बतौर कांग्रेस उम्मीदवार अपन नामांकन दाखिल कर दिया है। सैकड़ों कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के साथ सिन्हा नामांकन से पहले रोड शो किया। सिन्हा के साथ उनके बड़े बेटे लव सिन्हा और कांग्रेस नेता अखिलेशन प्रताप मौजूद थे। लेकिन इस दौरान बिहार महागठबंधन के किसी बड़े नेता का शत्रुघ्न सिन्हा के साथ नहीं होना चर्चा का विषय बना हुआ है।
निःशस्त्र नहीं मैं भी हूं: शत्रुघ्न
नामांकन के बाद सिन्हा ने सिलसलेवार ट्वीट कर क्षेत्र की जनता को धन्यवाद दिया। एक ट्वीट में उन्होंने लिखा, 'बिगुल बज गया है रण का, शांत नहीं बैठूंगा अब।। प्रतिद्वंदी खड़ा है सामने, लेके कई हथियार । निःशस्त्र नहीं मैं भी हूं, संग मेरे हैं जनता का प्यार। जय बिहार, जय हिंद।
जिन्ना पर बोलने से हुआ विवाद
बता दें कि पिछले दिनों एक सभा के दौरान सिन्हा ने मध्य प्रदेश में कांग्रेस की तारीफ करते हुए कहा कि देश की आजादी और तरक्की में मोहम्मद अली जिन्ना का भी बड़ा योगदान है। इसपर विवाद होने के बाद कांग्रेस नेता ने सफाई देते हुए इसे 'स्लिप ऑफ टंग' यानी जुबान का फिसलना बताया है।
बीजेपी से नाता तोड़ कांग्रेस में हुए शामिल
पटना साहिब सीट से मौजूदा सांसद सिन्हा को उनकी बागी तेवर की वजह से बीजेपी ने टिकट नहीं दिया था। बीजेपी ने यहां से केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद को अपना प्रत्याशी बनाया। इसके बाद सिन्हा ने बीजेपी से दशकों पुराना संबंध तोड़कर कांग्रेस में शामिल हो गए।
Indian Politics से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..
Updated on:
29 Apr 2019 07:01 pm
Published on:
29 Apr 2019 04:34 pm
बड़ी खबरें
View Allराजनीति
ट्रेंडिंग
