7 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लोकसभा चुनाव का छठा चरणः छिटपुट हिंसा के बीच 7 राज्यों की 59 सीटों पर 63.43 फीसदी वोटिंग

सात राज्यों की 59 लोकसभा सीटों पर हुआ मतदान 10 करोड़ से ज्यादा मतदाताओं ने किया मताधिकार का प्रयोग कई स्थानों पर ईवीएम खराबी की भी शिकायतें।

2 min read
Google source verification
loksabh election 2019

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2019 के छठे चरण का मतदान संपन्न हो गया। सात राज्यों की 59 सीटों पर छिटपुट हिंसक झड़पों के बीच वोटिंग खत्म हो गई। चुनाव आयोग के मुताबिक अभी तक 63.43 फीसदी मतदान हुआ है। सबसे ज्यादा मतदान पश्चिम बंगाल में दर्ज किया गया है। यहां 80.35 फीसदी से ज्यादा मतदान हुआ है। मतदान के दौरान कुछ जगहों पर ईवीएम में खराबी की भी शिकायतें दर्ज की गईं। बंगाल, बिहार और उत्तर प्रदेश में हिंसक घटनाएं भी सामने आई। बंगाल में मतदान के दौरान फायरिंग में टीएमसी कार्यकर्ता की मौत हो गई। वहीं बिहार के मोतिहारी में सांसद पर हमला किया गया।

दिग्गजों ने डाला वोट

निर्वाचन आयोग के मुताबिक शाम 6 बजे तक 59.70 मतदान हुआ, पांच बजे तक 54.42 फीसदी मतदान दर्ज किया गया था। वहीं दोपहर 3 बजे तक 46.52 फीसद और 1 बजे तक सात राज्यों में कुल 39.48% वोटिंग हुई है। छठे चरण में देश के दिग्गज नेताओं ने मतदान किया। राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद, उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू, पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी समेत प्रियंका गांधी, अरविंद केजरीवाल समेत कई नेताओं ने अपना मताधिकार का प्रयोग किया।

Election Updates:

नोट- बता दें कि ये आंकड़े अंतिम नहीं हैं। चुनाव आयोग द्वारा सोमवार को फाइनल आंकड़े जारी किए जाएंगे ।





























































































































लोकसभा चुनाव 2019: छठे चरण का मतदान (मतदान प्रतिशत)
क्रमांकराज्यसीट9.00 pm6.00 pm3.00 pm1.00 pm12.00 pm11.00 am10.00 am9.00 am
1.बिहार859.29%55%44. 4%35.22%20.70%12.98%9.30%9.03%
2.हरियाणा1068.17%62.12%50.08 %38.68%23.26%12.15%9.27%3.74%
3.झारखंड464.50%64.46%57.00%47.16%31.27%27.56%15.36%12.45%
4.मध्य प्रदेश864.55%60.12%50.78 %42.08%28.25%17.85%13.22%4.01%
5.उत्तर प्रदेश1454.72%50.82%43%34.30%21.75%16.25%9.37%6.86%
6.पश्चिम बंगाल880.35%80.13%68.19%55.58%38.26%22.94%17.08%6.58%
7.दिल्ली759.74%55.44%46%32.71%19.55%8.66%7.99%3.74%
कुल7 राज्य5963.43%59.70%49.23 %39.48%25.13%16.91%10.99%6.67%







छठे चरण में कुल मतदाता और प्रत्याशी






























































































राज्यसीटेंमतदातापुरुषमहिलाथर्ड जेंडरउम्मीदवार पोलिंग बूथ
बिहार8138025767305983649611747612713793
हरियाणा10180568969716516834017320722319441
झारखंड4668540135055653179720116678581
मध्य प्रदेश8104831015593401488930739313813029
उत्तर प्रदेश14250682961343256911634426130117729076
पश्चिम बंगाल813369749683390965357211198315428
दिल्ली7143164537873022644276266916413819
कुल5910178247254260965475182263281979113167







लोकसभा चुनाव 2019: अबतक हुए 5 चरणों के मतदान के आंकड़े









































मतदान का चरण


राज्य सीटेंप्रतिशत
पहला 209169.50 %
दूसरा 13 97 69.44 %
तीसरा 14 115 68.40 %
चौथा9 71 65.51 %
पांचवां 7 5162.46 %

इन राज्यों में हुआ मतदान

रविवार को बिहार की 8, हरियाणा की 10, झारखंड की 4, मध्य प्रदेश की 8, उत्तर प्रदेश की 14, पश्चिम बंगाल की 8 और दिल्ली की 7 सीटों पर छठे चरण का मतदान हुआ। इस चरण में उत्तर प्रदेश में सर्वाधिक 14 लोकसभा सीट, 2.50 करोड़ मतदाता, 177 उम्मीदवार और 29076 मतदान केंद्र थे। जबकि झारखंड में सबसे कम 4 सीटें, 66.85 लाख मतदाता, 67 उम्मीदवार और 8581 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। 19 मई को सातवें और अंतिम चरण के मतदान के बाद आगामी 23 मई को लोकसभा चुनाव के परिणाम जारी होंगे।