10 जुलाई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राहुल गांधी Exclusive: बेरोजगारी सबसे बड़ा मुद्दा, कृषि समस्याओं और भ्रष्टाचार से निपटने का बताया प्लान

कांग्रेस का दावा 5 साल में हर गरीब परिवार को मिलेंगे 3.60 लाख रुपए बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और कृषि समस्याओं के मुद्दे पर लड़ा जा रहा यह चुनाव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पास बोलने के लिए कोई मुद्दा नहीं बचा
2 min read
Google source verification
news

Rahul Gandhi

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2019 के तीन चरण संपन्न हो चुके हैं।चार चरणों का मतदान अभी शेष है। ऐसे में भाजपा व कांग्रेस समेत सभी राजनीतिक दलों ने चुनाव प्रचार में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। राजनीतिक दल चुनावी रण जीतने के लिए तरह-तरह के दावे पेश कर रहे हैं।कांग्रेस के कुछ ऐसे दावों पर पत्रिका के डिप्टी एडिटर भुवनेश जैन ने पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ बातचीत की। इस दौरान राहुल गांधी ने बताया कि उनके लिए सबसे पहला मुद्दा है बेरोजगारी, दूसरे स्थान पर है खेती, तीसरे स्थान पर है भ्रष्टाचार। कांग्रेस पार्टी ने इन मुद्दों को उठाया है। यह चुनाव इन मुद्दों पर ही लड़ा जा रहा है।

लोकसभा चुनाव 2019: राहुल गांधी ने बताया देश की गरीबी मिटाने का प्लान, 'न्याय' से ऐसे होगा न्याय

प्रधानमंत्री किसानों की बात नहीं करते

बातचीत में उन्होंने कहा कि मोदी जी ना बेरोजगारी की बात करते हैं, ना किसानों की बात करते हैं, ना भ्रष्टाचार की बात करते हैं, जो 15 लाख देने की उन्होंने बात की थी उसे तो छोड़ ही दीजिए। हम पांच साल में 3 लाख 60 हजार रुपए देने की बात कर रहे हैं। भाजपा पर निशाना साधते हुए राहुल गांधी ने कहा कि नरेंद्र मोदी जी के पास कुछ बोलने को बचा नहीं है। आपने ध्यान दिया होगा आजकल वे टेलीप्रॉम्पटर का उपयोग करते हैं। ऊपर से सिग्नल आता है- मोदीजी यह बोलिए और यह मत बोलिए।

राहुल गांधी का मोदी सरकार पर तंज- नोटबंदी और जीएसटी के नुकसान की भरपाई नहीं कर सकते शौचालय

नरेंद्र मोदी के पास बोलने के लिए कोई मुद्दा नहीं

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि बेरोजगारी की बात मत कीजिए, फंस जाएंगे। किसानों की बात मत कीजिए, फंस जाएंगे। भ्रष्टाचार की बात तो बिल्कुल मत करना, फंस जाएंगे। नरेंद्र मोदीजी के पास बचा क्या है, बोलने के लिए? कुछ बचा ही नहीं है। अगर आप राष्ट्रीय सुरक्षा की बात कर रहे हैं, तो आप मुझे यह बताइए कि 45 साल में जो आज बेरोजगारी की सबसे बुरी स्थिति बनी है यह राष्ट्रीय सुरक्षा का मुद्दा नहीं है क्या? हर रोज किसान आत्महत्या कर रहे हैं. यह राष्ट्रीय सुरक्षा का मुद्दा नहीं है क्या? राहुल ने बताया कि नरेंद्र मोदी जी के पास बोलने के लिए कोई मुद्दा नहीं बचा और कांग्रेस पार्टी ने उनको मुद्दों पर घेरा है। आप उनका भाषण देखिए। अभी मुझे राजस्थान में लोग बता रहे थे कि नरेंद्र मोदी जी ने बेरोजगारी, गरीबी और महंगाई पर कुछ कहा ही नहीं।