5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अमित शाह का ऐलान, बेगूसराय सीट से ही लोकसभा चुनाव लड़ेंगे गिरिरिज सिंह

नवादा से टिकट न मिलने पर खफा हुए गिरिरिज सिंह डैमेज कंट्रोल करते दिखे बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ट्वीट कर गिरिरिज के बेगूसराय सीट पर लगाई मुहर
less than 1 minute read
Google source verification
Amit Shah

BJP अध्यक्ष अमित शाह का ऐलान, बेगूसराय सीट से ही लोकसभा चुनाव लड़ेंगे गिरिरिज सिंह

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के लिए मनचाही सीट ना मिलने से बीजेपी के कई नेता खफा दिख रहे हैं। इस कड़ी में सबसे ज्यादा चर्चा केंद्रीय मंत्री गिरिरिज सिंह को लेकर है। नवादा की जगह उन्हें पार्टी ने बेगूसराय से टिकट दिया है। इसे लेकर बीजेपी नेता ने स्वाभिमान से समझौता नहीं करने की बात कही थी, जिसके बाद खुद बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह डैमेज कंट्रोल करते दिख रहे हैं।

बेगूसराय सीट पर शाह ने लगाई मुहर

अमित शाह ने गुरुवार की दोपहर एक ट्वीट कर गिरिरिज सिंह के लिए बेगूसराय सीट पर मुहर लगाई। शाह ने लिखा कि गिरिरिज सिंह बिहार के बेगूसराय से लोक सभा चुनाव लड़ेंगे। उनकी सारी बातों को मैंने सुना है और संगठन उनकी सभी समस्याओं का समाधान निकालेगा। मैं चुनाव के लिए उन्हें शुभकामनाएं देता हूं।

देश के लिए आज ऐतिहासिक दिन, पिछली सरकार ने वैज्ञानिकों को नहीं दी इजाजत: जेटली

नवादा सीट न मिलने से खफा दिखे गिरिरिज

नवादा से टिकट कटने पर केंद्रीय मंत्री का दर्द दो दिन पहले छलका था। उन्होंने कहा कि उनकी पीड़ा है कि उनकी सीट बदलने से पहले उन्हें विश्वास में नहीं लिया गया। गिरिरिज ने कहा कि मैं तो पिछली बार भी बेगूसराय से ही चुनाव लड़ना चाहता था, लेकिन नेतृत्व ने मुझे नवादा भेजा। बेगूसराय मेरी कर्मभूमि है। बेगूसराय से चुनाव लड़ना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। बिहार में किसी नेता का सीट नहीं बदला चाहे वह मंत्री हो या सांसद, लेकिन मेरी सीट बदली गई। मैं नया कार्यकर्ता नहीं हूं।