
,,
नई दिल्ली। पिछले दिनों कांग्रेस छोड़कर शिवसेना में शामिल हुईं प्रियंका चतुर्वेदी को जान से मारने की धमकी मिली है।
प्रियंका ने इसकी सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद आरोपी के खिलाफ एफआईआर (FIR) दर्ज कर ली गई। फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश के लिए दबिश दे रही है।
पुलिस जानकारी के अनुसार शिवसेना नेत्री प्रियंका चतुर्वेदी और पार्टी की नगर सेविका शीतल महात्रे को एक आशीष नाम के शख्स ने सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर पर धमकी दी है।
इस दौरान आरोपी ने दोनों महिलाओं के लिए आपत्तिजनक भाषा का भी इस्तेमाल किया।
प्रियंका चतुर्वेदी ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराते हुए उस शख्स का पोस्ट सोशल मीडिया पर सार्वजनिक किया है।
प्रियंका ने लिखा कि उनको असहमति सहन कर सकती हूं लेकिन धमकी नहीं। इसके साथ ही उन्होंने शीतल महात्रे और राहुल कनाल को उनके मुश्किल के दौर में सहयोग करने के लिए धन्यवाद किया है।
गौरतलब है कि प्रियंका चतुर्वेदी ने ट्विटर पर मिली धमकी के बाद शीतल और राहुल की सहायता से ही आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।
आपको बता दें कि प्रियंका चतुर्वेदी महाराष्ट्र में हाल ही में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव में काफी सक्रिय रहीं है।
इसके साथ ही राज्य में नई सरकार के गठन को लेकर किए जा रहे प्रयास में भी प्रियंका का काफी अहम रोल माना जा रहा है।
Updated on:
31 Oct 2019 12:14 pm
Published on:
31 Oct 2019 11:58 am
बड़ी खबरें
View Allराजनीति
ट्रेंडिंग
